
Punjab Govt : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ लुधियाना से 80 नए आम आदमी क्लीनिक की सौगात आम लोगों को दी है। जिससे पंजाब की जनता को एक बड़ी राहत मिलेगी।
आम आदमी क्लीनिक की संख्या अब राज्य में 500 से बढ़कर 580 हो गई है। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने जनसभा में संबोधित किया और कहा कि पंजाब में अब 580 आम आदमी क्लीनिक आम लोगों को मुफ्त स्वास्थ सेवाएं देगी।
इस आम आदमी क्लीनिक में 48 तरह के टेस्ट किए जा सकेंगे। इतना ही नहीं इसके साथ ही आम आदमी क्लीनिक में सभी दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब में जब से आम आदमी क्लीनिक खुले है। तब से अभी जिस 25 लाख से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है।
मुफ्त इलाज की गारंटी की ओर मुख्य मंत्री भगवंत मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का यह एक ओर कदम है। दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी क्लीनिक की सौगात देने पहुंचे।
इस मौके पर दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से कहा गया है कि सभी को बेहतर गुणवत्ता वाला स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा प्रदान करना ही केजरीवाल मॉडल का मिशन है।
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को एक बेहतरीन मुख्य मंत्री भगवंत मान मिले है। दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सीएम मान का प्रदर्शन अभूतपूर्व है। क्योंकि पंजाबियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी क्रांति कभी नहीं देखी।
अरविंद केजरीवाल की तरफ से कहा गया है कि इसको पहले दिल्ली में लागू किया गया था और अब लोगों द्वारा मौका देने पर इसे पंजाब में सफलता पूर्वक लागू किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications