
Punjab Government : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा राज्य के लोगों को सस्ते रेट में रेत को मुहैया कराने के लिए जल्द ही राज्य सरकार 50 नई सार्वजनिक खदानें शुरू करेगी। इस बात का निर्णय खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। रेत की जो सार्वजनिक खदाने है। इन खदानों के कामकाज का जायजा लेने के लिए बैठक अध्यक्षता करते हुए मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से कहा गया है कि इस समय राज्य में 32 सार्वजनिक खदानें चल रही है, जिसका लाभ लोगों को काफी बड़े स्तर पर हो रहा है।

इन खदानों से 5.50 रु प्रति घन फुट के हिसाब से रेत मुहैया करवाई जा रही है
मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से कहा गया है कि राज्य में इन खदानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। क्योंकि पंजाब सरकार के द्वारा जल्द ही राज्य भर में 50 नई सार्वजनिक खदानें शुरू की जायेगी। यह जो सार्वजनिक खदाने है इन खदानों से 5.50 रु प्रति घन फुट के हिसाब से रेत मुहैया करवाई जा रही है। मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से कहा गया है कि लोगों को इन सार्वजनिक खदानों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे जो स्थानीय मजदूर है। उन मजदूरों को भी काम मिल रहा है। जिससे नौजवानों को अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवाया गया है।

21 मार्च 2023 को 14 कलस्टरों के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी है
मंत्री की तरफ से कहा गया है कि कैबिनेट के द्वारा हाल ही में स्वीकृत की गई नीति के मुताबिक, विभाग द्वारा हर 15 दिनों के बाद वाणिज्य खनन स्थलों के क्लस्टर के लिए निविदाएं भी जारी की जाएंगी। मंत्री ने बताया है कि विभाग के द्वारा पहले ही 21 मार्च 2023 को 14 कलस्टरों के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी है। सरकार के द्वारा आने वाले 3 महीनों में 100 के करीब कलस्टरों के लिए निविदाएं मांगी जाएंगी।
सरकार के द्वारा नियमित फीडबैक मांगा जा रहा है
मंत्री की तरफ से कहा गया है कि सरकार के द्वारा नियमित फीडबैक मांगा जा रहा है। इसके साथ ही सभी जो सार्वजनिक साइट है। इनके काम को सही ढंग से कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए काम की समीक्षा कर रही है। इस बैठक में प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications