
Punjab Govt : स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा अमृतसर के सौन्दर्यीकरण और विकास पर लगभग 6.90 करोड़ रुपए का खर्च करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सीएनजी आधारित शवदाह गृह प्रदान करने के लिए इसके साथ ही स्थापित करने के साथ-साथ हर पक्ष से शवदाह गृह के सुधार के लिए पंजाब सरकार के द्वारा लगभग 3.91 करोड़ रू खर्च किए जा रहे है।
विकास के लिए 48.50 लाख रु खर्च करने का निर्णय लिया गया है
कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा है कि इसके अलावा फेज 2 के अधीन गुरू अमरदास एवेन्यू वॉर्ड नंबर तीन की जो अलग अलग गलियां है। इन गलियों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए 48 लाख 50 हजार रु खर्च करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमृतसर शहर के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र पंडूरा सुल्तानविंड के वार्ड 6 में 15 पार्कों का पुनर्विकास किया जाएगा और इसका सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा लगभग 1 करोड़ 51 लाख रु खर्च किए जायेंगे।
1 करोड़ रु से अधिक की राशि से अन्य विकास के कार्य किए जायेंगे
कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इसके अलावा लगभग 1 करोड़ रु से अधिक की राशि से अन्य विकास के कार्य किए जायेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभाग के द्वारा इस कार्यों के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। इन कामों को करने के लिए स्थानीय निकाय के द्वारा पंजाब सरकार की वेबसाइट पर टेंडर को अपलोड कर दिया गया हैं। अगर इसमें कोई संशोधन की जरूरत होती है, तो फिर इस संबंध में जो जानकारी है। इसको इसी वेबसाइट के जरिए दी जाएगी।
राज्य सरकार नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है
कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार राज्य के नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है। इसीलिए अगर कोई भी कर्मचारी या फिर अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो फिर उस अधिकारी या कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications