
Punjab Govt : राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने स्वस्थ पंजाब और खुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए और जन अभियान पैदा करने के उद्देश्य के साथ सी. एम. दी योगशाला की शुरुआत करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में ऐलान किया है कि देश की प्राचीन रिवायतों के सुमेल से यह योगशालाएं शारीरिक तौर पर पंजाबियों को स्वस्थ बनाने में मददगार होगी ही। इसके साथ ही मानिसक तौर पर भी पंजाबियों को स्वस्थ बनाने में मददगार सिद्ध होगी। मुख्य मंत्री मान ने बताया कि इसकी शुरुआत फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना के शहरों से की जाएगी। जहां खुले पार्कों और दूसरे सार्वजनिक स्थानों में प्रशिक्षित योगा इंस्ट्रक्टर लोगों को फ्री में योगा ट्रेनिंग देंगे।

अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए अपने डेली लाइफ में योग को हिस्सा बनना चाहिए
मुख्यमंत्री मान ने योग के महत्व का जिक्र करते हुए कहा है कि योग हमारे शारीरिक तंदरुस्ती और मन को मजबूत रखता है। सीएम मान ने कहा कि वे खुद डेली सुबह के समय योगा करते है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सभी व्यक्ति को अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए अपने डेली लाइफ में योग को हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो 'सी. एम. दी योगशाला' है। यह लोगों को योग के माध्यम से बेहतर सेहत को यकीनी बनाने के लिए और जागरूक करने के लिए एक जरूरी भूमिका निभाएगी।

मौजूदा वक्त में न केवल बेहतर सेहत इसके साथ ही तनाव मुक्त होना आवश्यक है
मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि मौजूदा वक्त में न केवल बेहतर सेहत होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही तनाव मुक्त होना आवश्यक है क्योंकि हमको प्रतिदिन काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि लोगों पर बढ़ रहा तनाव हम सभी के लिए बड़ी परेशानी का विषय है। यह जो समस्या है इस समस्या से निजात पाने के लिए योग अहम भूमिका अदा कर सकता है।
योगशालाएं स्वास्थ और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण में कारगर भूमिका अदा करेंगी
राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की है कि सी. एम. दी योगशाला मुहिम है। यह हर एक पंजाबी के लिए मानक जीवन को यकीनी बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की शुरुआत है। मुख्यमंत्री मान ने उम्मीद जाहिर की है कि यह योगशालाएं स्वास्थ और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण में कारगर भूमिका अदा करेंगी। सीएम मान ने कहा है कि अब वो दिन दूर नही है। जब यह योगशालाएं पंजाबियों के बेहतर लाइफ को यकीनी बनाने में काफी मददगार होगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications