
Punjab Govt : पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया। बजट में जिन सेक्टरों पर खास फोकस किया गया, उनमें शिक्षा भी शामिल है। राज्य सरकार का इस साल का बजट रहा है 1,96,462 करोड़ रु। इसमें पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है। बता दें कि राज्य के टीचर्स के स्किल को बेहतर बनाने के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही नये मेडिकल कॉलेज बनाने का भी ऐलान किया गया है।
कितने मेडिकल कॉलेज बनेंगे
पंजाब सरकार ने अमृतसर में मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान किया है। सरकार के अनुसार दो नए मेडिकल कॉलेज तैयार किए जाएंगे। ये मेडिकल कॉलेज होशियारपुर और कपूरथला में बनाए जाएंगे। कपूरथला और होशियारपुर में क्रमश: 422 करोड़ रुपये और 412 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेंगे, जिनमें 100-100 एमबीबीएस सीटें होंगी। इनके डिजाइन को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा मोहाली में लिवर इंस्टीट्यूट भी तैयार होगा, जिसके लिए 25 करोड़ रु आवंटित किए गए हैं।

राज्य कैंसर संस्थान
वहीं कैंसर रोगियों के लिए राज्य कैंसर संस्थान बनाया जाएगा। इसके लिए 119 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा फाजिल्का में कैंसर केयर सेंटर जल्द ही किया जाएगा। उसके लिए 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंजाब सरकार ने एजुकेशन और हेल्थ के अलावा एग्रीकल्चर पर भी खास ध्यान दिया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यह आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का पहला फुल बजट रहा है।

यंग एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम
पंजाब में यंग एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम भी पेश किया गया है। इसके तहत 11वीं कक्षा के छात्रों को अपने ओरिजनल बिजनेस आइडिया पेश करने का मौका मिलेगा। सरकार ऐसे छात्रों को आर्थिक मदद पहुंचाएगी। प्रति छात्र 2000 रुपये की सीड मनी दी जाएगी। इतना ही नहीं छात्रों को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। सरकार ने ओबीसी छात्रों के लिए बजट में 18 करोड़ रुपये और एससी छात्रों के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
