Punjab Government : पंजाब सरकार की तरफ से कन्याओं को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना की शुरुआत की गई है सरकार की इस योजना के जरिए प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
पंजाब सरकार की इस योजना का लाभ निर्धारित वक्त पर लेने के लिए बेटी का मिनिमम 12वीं क्लास तक की पढ़ाई करना जरूरी है। इस योजना के तहत लड़की के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक सरकार की तरफ से 61 हजार रु की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि अलग अलग वक्त पर कन्याओं को प्रदान की जाएगी।

बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना के लिए पात्रता की बात करें तो फिर लड़की के अभिभावक पंजाब के मूल निवासी होना जरूरी है। वही, जिस बालिका का जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद हुआ है सिर्फ वही, बेटियां इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
इस योजना के लिए अनाथालय तथा बाल गृह में रह रही बालिका भी पत्र होगी। जिन परिवार की सालाना आय 30 हजार रु से कम है। वे इस योजना के लिए पात्र है। अगर किसी भी वजह से बालिका स्कूल छोड़ देती है ऐसी स्थिति में लाभार्थी को फायदा नहीं दिया जायेगा।
इसमें आवेदन करने के लिए बेटी का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, नीला कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी आदि जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पास के आंगनवाड़ी केंद्र या जिला कार्यक्रम अधिकारी या बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय जाना होगा।
वहां से आपको इस योजना का आवेदन पत्र मांगना होगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा। इसके साथ ही आपको जरूरी दस्तावेज को भी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
फिर आपको इस आवेदन फॉर्म वही जमा कर देना है। जहां से अपने इस फॉर्म को लिया था। इसके बाद संबंधित विभाग की तरफ से आपके द्वारा जमा किए गए आवेदन फार्म की जांच की जाएगी। फॉर्म का सत्यापित हो जाने के बाद आपको मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बैंक खाते में आना शुरू हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
