
Punjab Govt : पंजाब भारत के उन राज्यों में से एक है, जो प्रमुख धान उत्पादक हैं। पंजाब के किसानों के पास ठीक-ठाक जमीन है। इसी के दम पर वे अच्छी मात्रा में अनाज उगाते हैं। पर फसल की कटाई हो जाने के बाद अनाज को बेचते समय किसानों के सामने कई दिक्कतें आती हैं। इनमें सबसे बड़ी दिक्कत है यदि समय पर किसानों का अनाज न बिक पाए तो उन्हें अनाज का सही रेट नहीं मिलता। ऐसे में वे सरकार को अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का रेट मिल जाएगा। पंजाब सरकार ने इसी के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है।
करना होगा रजिस्ट्रेशन
पंजाब के किसानों के सामने अपनी फसल बेचते समय जो दिक्कतें आती हैं, उन्हीं के मद्देनजर पंजाब सरकार ने अनाज खरीद पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर पहले रजिस्टर कराना जरूरी है। उसके बाद किसान खरीफ फसल 2022-2023 को इस पोर्टल के जरिए सरकार को बेच सकते है। इस पोर्टल के जरिए किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कहीं नहीं जाना होगा।

और कौन ले सकता है फायदा
हम आपको यहां इस खास पोर्टल का लिंक (https://anaajkharid.in/) शेयर कर रहे हैं। इस पोर्टल पर चावल मिल मालिकों के साथ-साथ आर्थिया पंजीकरण की भी फैसिलिटी की गयी है। इस पोर्टल का फायदा पंजाब के ही किसान ले सकते हैं। जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत आपको पड़ेगी, उनमें मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते का कैंसल चेक, पैन कार्ड, राशन कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
- आवेदक पंजाब राज्य का किसान होना जरूरी है
- आवेदक पंजाब राज्य का स्थाई निवासी हो
- फसल उत्पादन से जुड़ी सारी जरूरी डिटेल होनी चाहिए और साथ ही इनकम स्टेटस की भी जरूरत होगी
- सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications