Punjab Govt: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में संपूर्ण औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 26 विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए उद्योग सलाहकार आयोग का गठन किया है।
प्रत्येक उद्योग सलाहकार आयोग के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से नियुक्त किए जाने वाले चेयरमैन को कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा दिया जाएगा।

उद्योग एवं कॉमर्स विभाग के नीति कार्यान्वयन यूनिट की ओर से इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि विभिन्न 26 औद्योगिक सेक्टरों के विकास के लिए औद्योगिक सलाहकार आयोग का गठन किया जा रहा है।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस आयोग के गठन का उद्देश्य, प्रदेश में कारोबार के माहौल को और बेहतर और मैत्रीपूर्ण बनाना है। इसके साथ ही ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आने वाली परेशानियों को दूर करना है।
हर उद्योग से संबंधित आयोग, रोजगार सृजन में तेजी लाने और औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए कुशल जनशक्ति की उपलब्धता को यकीनी बनाएगा।
इतना ही नहीं इसके अलावा आयोग के पास प्रदेश में कारोबार करने में अवसरों को और सुलभ बनाने, सस्ती बिजली प्रदान करने सहित उद्योग के लिए टॉप श्रेणी के बुनियादी ढांचे का विकास करने का भी जिम्मा आयोग के पास होगा।
इसके अलावा स्टार्ट-अप और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एमएसएमई के विकास में तेजी लाना और संस्थागत क्षमता का निर्माण करना। इसके साथ ही प्रदेश के कार्यक्रमों व केंद्रीय योजनाओं के बीच काफी बेहतर तालमेल सहित संस्थागत संबंधों को बढ़ावा देने का जिम्मा भी आयोग के पास होगा।
औद्योगिक सलाहकार आयोग के गठन का फैसला जिन 26 क्षेत्रों के लिए लिया गया है उनमें कृषि व खाद्य प्रसंस्करण, राइस मिलिंग और प्रसंस्करण, कृषि मशीनरी और उपकरण, फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल उद्योग, खेल का सामान, साइकिल और साइकिल पार्ट्स, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, ई-बाइक और सिलाई मशीनें शामिल है।
कागज और कागज आधारित पैकेजिंग इकाइयां, प्लाइवुड और लकड़ी से बनने वाले उत्पाद, अलॉय एंड स्टील और मैटल उत्पाद, ऑटो एंड ऑटो उपकरण, इलेक्ट्राॅनिक्स और इलेक्ट्रीकल उपकरण, मेडिकल टूरिज्म, वायर ड्राइंग एंड फास्टनर्स, रियल इस्टेट, सूचना तकनीकी/सूचना तकनीकी से संबंधित सेवाएं, होटल और आतिथ्य, प्लास्टिक और केमिकल उत्पाद, लॉजिस्टिक्स, निर्माण सामग्री, रिटेल और सेवा उद्योग, हेल्थ केयर, पर्यटन,मीडिया और मनोरंजन, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग शामिल है।
यह भी पढ़ें: Punjab: आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों को मिला नियुक्ति पत्र
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
