Punjab: राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार को जमीन-जायदाद की रजिस्टरियों से केवल अगस्त महीने में ही पिछले वर्ष के मुकाबले 24 फीसदी अधिक आय हुई है। जबकि सितंबर महीने में यह वृद्धि दर 10 फीसदी रही।
जिम्पा ने कहा कि अगस्त 2022 के 282 करोड़ 62 लाख रु के मुकाबले अगस्त 2023 में सरकारी खजाने में 349 करोड़ 27 लाख रु आए हुई। इसी तरह सितम्बर 2022 के 303 करोड़ 38 लाख रु के मुकाबले सितम्बर 2023 में 332 करोड़ 48 लाख रु की आय हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्व मंत्री ने बताया कि अप्रैल 2023 से सितम्बर 2023 तक कुल 2143.62 करोड़ रु की आय हुई है। अगर हम पिछले वर्ष 2022 की बात करें तो फिर पिछले वर्ष 2022 में यही आय 1908.87 करोड़ रु थी। उन्होंने कहा कि इस तरह यह बढ़ोतरी 12 फीसदी बनती है।
जिम्पा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्पष्ट दिशा- निर्देश दिए हुए हैं कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त न किया जाये।
अगर राजस्व विभाग में भी यदि किसी भी स्तर पर लोगों को कार्य करवाने में कोई परेशानी आती है तो सीएम मान द्वारा इस संबंधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। जिस पर वट्टसऐप के जरिए लिखित शिकायत की जा सकती है।
राजस्व मंत्री की तरफ से कहा गया है कि वर्ष 2023-24 के दौरान रजिस्टरियों से 4 हजार 700 करोड़ रु की आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा को इसको पूरा करने के लिए सार्थक यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में नयी नियुक्तियाँ की जा रही हैं और पढ़े-लिखे नौजवान लड़के-लड़कियों को रोजगार दिया जा रहा है।
जिम्पा ने कहा कि राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केवल मेरिट के आधार पर सभी नियुक्तियाँ की जा रही हैं। जिस वजह से बेहतर नतीजे सामने निकलकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त लड़के- लड़कियाँ अपना कार्य पूरी ईमानदारी, लगन से कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
