Punjab: राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह सोमवार को कारगिल में देश की रक्षा करने के दौरान बलिदान होने वाले बहादुर जवान परविन्दर सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने बहादुर जवान परविन्दर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बहादुर जवान परविन्दर सिंह के परिजनों को मुआवजा का 1 करोड़ रु का चेक सौंपा।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर परविन्दर सिंह के माता-पिता के साथ दुख साझा करते हुये कहा कि ऐसे जवानों का पूरा देश ऋणी रहेगा, जो अपने देश की रक्षा करते हुए जान न्योछावर कर देते हैं।

सीएम मान ने शहीद परविन्दर सिंह की याद में गांव में उसकी प्रतिमा लगाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि परिवार की तरफ से शहीद की पत्नी के लिए नौकरी की मांग की गई है। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नीति के अंतर्गत नौकरी देगा।
सूबे के मुख्य मंत्री की तरफ से कहा गया है कि चाहे शहीद के बलिदान की कोई कीमत नहीं दी जा सकती परन्तु शहीद के सम्मान में सरकार ने एक विनम्र कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि परविन्दर सिंह का परिवार देश सेवा के प्रति समर्पित है, क्योंकि उनके पिता भी फौज में सेवा दे चुके हैं। शहीद परविन्दर सिंह के भाई भी इस समय फौज में हैं।
उन्होंने कहा कि हर दुख सुख में प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है। सरकार इस दुख की घड़ी में फैमिली की सहायता के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए शहीदी प्राप्त करने वाले जवान परविन्दर सिंह के बलिदान के लिए देश निवासी सदा ऋणी रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications