Punjab Govt : पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में संगरूर जिले के लिए 4 करोड़ 67 लाख रु की वित्तीय सहायता जारी की गई है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निर्देशों के मुताबिक जिले के लिए जारी की गई राशि में अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 2 करोड़ 93 लाख रु की राशि जारी की गई हैं। वहीं, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लाभार्थियों के लिए 1 करोड़ 74 लाख रु जारी किए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि संगरूर जिले में आशीर्वाद योजना के तहत 4 करोड़ 67 लाख रु की राशि जारी की गई है, जिस राशि से अनुसूचित जाति के 575 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं, 342 पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थी भी को भी लाभ मिलेगा।
जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी सुखसागर सिंह की तरफ से बताया गया है कि डीबीटी से प्राप्त राशि के जरिए से लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से शेष लाभार्थियों को भी बहुत जल्द ही राशि जारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Punjab : जल सप्लाई कर्मचारियों के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की हुई शुरूआत
सुखसागर सिंह की तरफ से बताया गया है कि आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति / ईसाई समुदायों की लड़कियों, किसी भी जाति की विधवा लड़कियों, पिछले और और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की लड़कियों को शादी के वक्त और अनुसूचित जाति की विधवाओं महिलाओं / तलाकशुदा महिलाओं को उनके दोबारा विवाह के वक्त 51 हजार रु की राशि शगुन के तौर पर दी जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशीर्वाद योजना का फायदा लेने के लिए पंजाब का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही इस योजना फायदा लेने के लिए आवेदक परिवार गरीबी रेखा के नीचे या बीपीएल कार्ड धारक होना भी काफी जरूरी है।
यह भी पढ़ें : Punjab Govt : कैबिनेट बैठक में लगी 3 बड़े फैसलों पर मुहर
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
