
Punjab Earn While You Learn : पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार जल्द ही 'अर्न व्हाइल यू लर्न' प्रोग्राम शुरू करेगी। इस प्रोग्राम के तहत एमबीबीएस पास करने वाले छात्रों को शानदार सैलेरी के साथ हेल्थकेयर इंस्टिट्यूशंस में नियुक्त किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने दी है।
कितनी मिलेगी सैलेरी
बलबीर के अनुसार एमबीबीएस पास करने वाले छात्रों को सरकार आवास के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी देगी। साथ ही 70,000 रुपये का वेतन भी दिया जाएगा। उनके अनुसार ये कार्यक्रम पंजाब में माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा में तेजी लाने के लिए एक क्रांतिकारी कंसेप्ट है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस पास करने वाले छात्रों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों से प्रेक्टिकल और थियोरिटिकल दोनों तरह की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी सेवाओं में अधिक डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए सुपर स्पेशलिस्ट की सैलेरी में बदलाव किया जा रहा है।

प्राइवेट डॉक्टर किए जाएंगे नियुक्त
इसके अलावा, स्त्री रोग विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों की कमी से निपटने के लिए, सरकार सर्जरी-आधारित प्रोसीजर के लिए लोकल लेवल पर हाईली क्वालिफाइड प्राइवेट डॉक्टरों को नियुक्त करने के लिए एक पॉलिसी लाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों के सहयोग से मरीजों को क्वालिटी ट्रीटमेंट देने के लिए एक जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम भी शुरू करेगी।

ये है सरकार की प्राथमिकता
उन्होंने यह भी कहा कि हर सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों, दवाओं और टेस्टिंग फैसिलिटीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य इंफ्रा को डेवलप करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए हाल ही में बजट में इसके लिए महत्वपूर्ण आवंटन किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक लोगों को उनके घर पर विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए थे, और जल्द ही ऐसे 142 और क्लीनिक खोले जाएंगे। वेलनेस सेंटर पहले से ही काम कर रहे हैं। अब आम आदमी क्लीनिक से लोगों को और भी क्वालिटी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications