Punjab Govt: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खेल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने खेल में प्रशिक्षण देने वाले कोच के वेतन में करीब 2.5 गुना की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि खेल विभाग और पंजाब स्टेट स्पोटर्स काऊंसिल के अधीन प्रदेश के समूह जिलों में तैनात एग्जीक्यूटिव कोच-2 की सैलरी 17 हजार 733 रु प्रति माह से बढ़ाकर 35 हजार रु करने का फैसला लिया है।

वही, एग्जीक्यूटिव कोच-1 की सैलरी 16 हजार 893 रु से बढ़ाकर 30 हजार रु प्रति माह और एग्जीक्यूटि कोच की सैलरी 11 हजार 917 रु से बढ़ा कर प्रति माह 25 हजार रु करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही सभी कोचों की सैलरी में वार्षिक 3 फीसदी का इजाफा भी किया जाएगा।
मीत हेयर ने कहा कि लम्बे समय से प्रदेश में आऊट सोर्सिंग पर तैनात कोचों की तरफ से सैलरी में इजाफे की मांग की जा रही थी। उन्होंने कि यह मामला जब सीएम मान के ध्यान में आया तो फिर उन्होंने तुरंत मांग मंजूर करने का फैसला किया।
खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि इस फैसले के अंतर्गत आऊट सोर्सिंग पर कार्य कर रहे कोचों की सैलरी को करीब ढ़ाई गुना बढ़ाने का फैसला लिया है यह फैसला 18 सितम्बर, 2023 से लागू होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से खेल और खिलाडिय़ों के लिए अपने खजाने खोले गए हैं। राज्य के खिलाड़ी हांगज़ू एशियन गेम्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स के बाद पांच स्वर्ण पदक जीते हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की ईनाम की राशि बढ़ाने, तैयारी करने के लिए नकद राशि, वजीफा स्कीम के अलावा कोचों और खेल प्रोमोटरों के लिए अवार्ड शुरू किए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
