
Punjab: पिछले 1 वर्ष में पंजाब के युवाओं को 29 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी देने के बाद अब पंजाब सरकार उन्हें निजी क्षेत्र में भी 2 लाख 77 हजार नौकरियां सुनिश्चित करेगी। इस बात की जानकारी पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दी।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयत्नों के वजह से अब तक पंजाब में करीब 48 हजार करोड़ रु का निवेश किया जा चुका है।
सीएम मान ने कहा कि इससे राज्य में युवाओं के लिए 2 लाख 77 हजार नए रोजगार सृजित होंगे। जिससे उनकी असीमित ऊर्जा सकारात्मक दिशा में प्रवाहित होगी।
सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यह नौकरियां पंजाब के सामाजिक आर्थिक विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी तो बनाएंगी ही उसके साथ ही पूरे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले ही पंजाब सरकार राज्य को दुनिया भर में विश्व स्तर की शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरने के लिए जरुरी पहल की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में मेहनती और समर्पित युवाओं के हाथों में डिग्री और बाद में नौकरी पत्र सुनिश्चित करने के लिए मिल कर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य जोर राज्य कीमें प्रतिभा पलायन की प्रवृत्ति को उलटने पर है। सीएम ने कहा कि अब युवाओं को नौकरी की खोज में विदेश जाने की आवश्यकता नहीं हैं। यह इस वजह से क्योंकि राज्य सरकार अब युवाओं को अब देश में ही रोजगार उपलब्ध कराएगी।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवान की तरफ से कहा गया है कि अब वह दिन दूर नहीं है जब प्रदेश सरकार और नौजवान पंजाब के प्राचीन वैभव को बहाल करेंगें और एक जीवंत, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील पंजाब का निर्माण करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications