Punjab government will buy private power plant: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पंजाब सरकार एक प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने जा रही है। सीएम ने कहा है कि अगर नीयत साफ हो तो सब कुछ संभव है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के इस फैसले की तारीफ की है।
थर्मल प्लांट खरीदने की खुशखबरी साझा करते हुए भगवंत मान ने लिखा है कि 'खुशखबरी..पंजाब सरकार पंजाब में एक प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने जा रही है। नीयत साफ हो तो सब कुछ हो सकता है। इंकलाब जिंदाबाद'। सीएम मान ने यह ट्वीट 1 जुलाई 2023 को किया है।

इस पर केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अभी तक बाकी पार्टियों की सरकारें सरकारी महकमों को ये कहकर प्राइवेट करती थीं कि बहुत घाटा हो गया, सरकार से चल नहीं रहा, इसलिये प्राइवेट कर रहे हैं। दिल्ली में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को शानदार चलाने के बाद अब पंजाब में प्राइवेट थर्मल प्लांट को हमारी सरकार खरीद रही है। प्राइवेट से ज्यादा सस्ती बिजली बना कर दिखाएंगे।
बता दें कि, 29 जून को मान सरकार ने जनता को खुश करने के लिए एक और फैसला लिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि लोगों के हजारों करोड़ रुपये हड़पने वाली पर्ल ग्रुप कंपनी की जमीन अब सरकार जब्त करेगी। पंजाब सरकार के अनुसार पर्ल ग्रुप की सभी संपत्तियों को सरकार ने अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद नीलामी करके लोगों को उनके पैसे वापस किए जाएंगे।
प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने के पीछे भगवंत मान सरकार की मंशा सस्ती बिजली बनाने की है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सस्ती बिजली देने का वादा करते हैं। दिल्ली सरकार की राह पर चलते हुए भगवंत मान की सरकार भी आपने लोगों को कम पैसे में बिजली देगी। इसके अलावा भी पंजाब सरकार की कई सरकारी योजनाएं लोगों को फायदा दे रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications