
Punjab government news: राज्य में कृषि अपशिष्ट और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट की समस्या के स्थायी और वैज्ञानिक हल तलाशने के लिए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने यू.के. की कंपनी मैसर्ज कार्बन मास्टर्स और मैसर्ज हासिरू डाला इनोवेशन के साथ नगर पालिका ठोस अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट का प्रयोग करके कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) तैयार करने के लिए बुनियादी ढांचे सम्बन्धी जरूरतों बारे चर्चा की।
ध्यान देने योग्य है कि अमन अरोड़ा ने नगरपालिका ठोस अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस ( सीएनजी) और कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) के उत्पादन का अध्ययन करने के लिए पिछले महीने बेंगलुरु का दौरा किया था। उन्होंने इन फर्मों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद इनसे राज्य का दौरा करने और पंजाब में प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया था।
श्री अरोड़ा ने पेडा के चेयरमैन एच.एस. हंसपाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि भगत के साथ मैसर्ज कार्बन मास्टर्स के सह-संस्थापक सोम नारायण और डायरेक्टर केविन ह्यूस्टन और मैसर्ज हासिरू डाला इनोवेशन्ज के नुमायंदों का स्वागत किया।
इन फर्मों से 'इन्वेस्ट इन दी बेस्ट' का आह्वान करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हरित और प्राकृतिक ऊर्जा के उत्पादन के मामले में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प रखती है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से स्टैंप ड्यूटी, बिजली ड्यूटी, सी.एल.यू. और ई.डी.सी. चार्जिज से छूट देने के अलावा अन्य और भी वित्तीय रियायतों की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा 'इनवेस्ट पंजाब' के अंतर्गत सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा भी दी जा रही है।

मैसर्ज कार्बन मास्टर्स और मैसर्ज हासिरू डाला इनोवेशन्ज के नुमायंदों ने पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई है। अमन अरोड़ा ने इन फर्मों को धान की पराली पर आधारित सी.बी.जी. प्रोजेक्टों की एलोकेशन के लिए राज्य सरकार की नीतियाँ/ दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के पास प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा। उन्होंने पेडा के अधिकारियों को हिदायत की कि वह प्लांट स्थापित करने के लिए स्थान चुनने के लिए उनको तहसीलों की सूची मुहैया करवाएं।
उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को नगरपालिका अपशिष्ट पर आधारित सी.बी.जी. प्रोजेक्टों की एलोकेशन के लिए रूप-रेखा तैयार करने के लिए भी कहा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications