Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने किसानों को पारदर्शी तरीके से और निर्विघ्न तरीके से साथ वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए कृषि व किसान कल्याण विभाग ने नरमे के बीजों की 3 करोड़ 23 लाख रु की सब्सिडी किसानों के खाते में डाली है। सरकार की तरफ से यह राशि 17 हजार 673 किसानों के बैंक खातों में सीधी भेजी गई है।

इस बारे में कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की तरफ से पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी पीएयू की तरफ से प्रमाणित नरमे के बीज पर 33 फीसदी सब्सिडी देने के वादे को पूरा करते हुए यह फंड की राशि कृषि विभाग की तरफ से यह फंड किसानों को डीबीटी के माध्यम ट्रांसफर किए गए हैं।
कृषि मंत्री की तरफ से कहा गया है कि पहले पड़ाव के अंतर्गत यह राशि जारी की गई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य किसानों को बाकी राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों का पानी की ज्यादा उपभोग वाली धन की फसल की तरफ रुझान घटाने के लिए ज्यादा झाड़ देने वाले नरमे का बीज सस्ते भाव पर उपलब्ध करवाया गया है।
खुड्डियां की तरफ से कहा गया है कि सफेद मक्खी और गुलाबी सुंडी के हमले को रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री की तरफ से बताया गया हैं कि सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह निरंतर खेतों का निरीक्षण करें। इसके साथ ही वे इस बीमारी की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक करें।
विभाग की तरफ से किसानों को मानक बीज की कीटनाशक की सप्लाई काफी बेहतर करने के लिए इंटर-जिला चैकिंग के लिए उडन दस्तों की 7 टीमें तैनात की गई हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा है कि नकली बीज और कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications