
Punjab Government Scheme : पंजाब सरकार ने शहरी कामगारों के लिए एक रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की है। इसका नाम है मेरा काम मेरा अभिमान योजना। इस योजना की शुरुआत कर दी गयी है। ये योजना राज्य सरकार के "घर-घर रोजगार और करोबार मिशन" के तहत शुरू की गयी है। इस योजना में शहरी श्रमिकों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाते हैं। पंजाब सरकार ने रोजगार मेले में इस योजना के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी दी है।
क्या है योजना का मकसद
इस सरकारी योजना का लक्ष्य राज्य के हर परिवार को नौकरी देना है। इस योजना की शुरुआत घर-घर रोजगार योजना की सफलता के बाद की गयी। पंजाब सरकार ने इससे योजना के तहत लाखों लोगों को नौकरी दी है। सरकार उन्हें निजी / सरकारी दोनों क्षेत्रों में नौकरी देने की सुविधा कर रही है। सरकार ने इस योजना के तहत नयी यूनिवर्सिटियां बनाने का भी ऐलान किया था।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (http://www.pgrkam.com/) पर जाएं। फिर रजिस्ट्रेशन फ्री पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया फॉर्म खुलेगा। वहां आपसे जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। उस सारी जानकारी को आपको भरना है। जानकारी भरने के बाद रजिस्टर वाले विकल्प पर जाएँ और रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड आपको दिया जाएगा। इसके जरिए आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और फिर जॉब सर्च कर सकते हैं। अगर आप पोर्टल पर लॉगिन करना चाहें तो पहले साइट के होम पेज पर राइट साइड में साइन-अप के विकल्प पर जाएं। उसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा। वहां आप यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी इसी से हो जाएगी। आखिर में फॉर्म फिल करने के बाद उसका प्रिंट ले लें।
कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, उनमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षिक योग्यता बतानी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
