
Punjab Government Kisan Credit Limit Scheme : पंजाब सरकार की तरफ से एक योजना शुरू की गई है। पंजाब सरकार की इस योजना का नाम पंजाब किसान क्रेडिट लिमिट योजना है। सरकार की इस योजना के तहत पशु पालक भी अब कृषि करने वाले किसानों की तरह किसान क्रेडिट लिमिटें बना सकेंगे। सरकार की तरफ से पशुपालक के पेशे से जुड़े लोगों को अपने बिजनेस चलाने के लिए प्रतिदिन होने वाले दवाएँ, मज़दूरी, बिजली पानी के बिलों आदि खर्चे चलाने के लिए बहुत ही कम दरों पर बैंक सीमा की सुविधा की शुरुआत की गई है। इस योजना के जरिए हर पशु पालक अब अपने सुविधा के मुताबिक सीमा बना सकते है। इस योजना के जरिए पशुपालक के प्रति परिवार को 3 लाख रुपए की राशि दी जाएगी यह राशि 4 प्रतिशत ब्याज पर बैंकों से दिलाई जाएगी। इस योजना के तहत छोटे और भूमिरहित जो पशु पालक है। उन पशुपालकों को भी इस योजना का फायदा मिलेगा, तो आइए जानते हैं, इस योजना के बारे में।
किस पशु के लिए कितना लोन
पंजाब किसान क्रेडिट लिमिट योजना के तहत भेड़/बकरी के लिए 2,032 रूपये और देसी गाय के लिए 43018 रूपये, मादा सूअर के लिए 8,169 रूपये, बॉयलर के लिए 161 रूपये, अंडे देने वाली के लिए 630 रु प्रति पशु प्रति 6 महीने के लिए है।
क्या है इस योजना के लाभ
इस योजना के तहत अगर 1 लाख 60 रूपये तक का अगर आप लोन लेते है, तो फिर इसके लिए आपकी किसी भी तरह की सिक्योरिटी की जरूरत नही होती है। आवेदक के पास केवल पशूओं का होना ही जरूरी होता है। अगर आप पंजाब के निवासी है, तो फिर आप इस योजना का फायदा ले सकते है। इस योजना का फायदा केवल पशुपालन लोगों को ही हो सकता है।
क्या है योजना के लिए योग्यता
जो लोग कृषि, संबद्ध गतिविधियों या अन्य गैर-खेती गतिविधियों में लगे हुए हैं। वे इस योजना के तहत लोन ले सकते है। अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए और इस योजना में आवेदन की अधिकतम सीमा 75 वर्ष है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाला व्यक्ति यानी जो व्यक्ति आवेदन कर रहा है। उसकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, तो फिर उसके साथ एक सह आवेदन करने जरूरी है।
इस योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स
आपको इस योजना के लिए आवेदन करना है, तो फिर इसके लिए आपने कुछ जरुरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी जैसे आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी की जरूरत होगी।
कैसे करें इस योजना के लिए आवेदन
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पसंद के या पास के बैंक जाना होगा। वह जाकर आपको पता करना होगा कि वह इस योजना यानी पंजाब किसान क्रेडिट लिमिट योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अनुमति देते है या नहीं। अगर बैंक की तरफ से जवाब हां आता है, तो फिर आपको बैंक से फॉर्म ले लेना है। इसके बाद आपको फॉर्म को पूरा भर लेना है। इसके बाद आपको फॉर्म को लोन अधिकारी के पास जमा करा दे। जब आप फॉर्म जमा कर देते है। इसके बाद लोन अधिकारी सभी कारकों पर विचार करते है। इसके बाद अधिकारी किसान क्रेडिट कार्ड लोन सीमा निर्धारित करेगा। अगर आपको लोन की राशि 1 लाख 60 हजार से ज्यादा होती है, तो फिर बैंक की तरफ से आपसे सिक्योरिटी मांगी जाएगी। जब प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इसके बाद आप किसान क्रेडिट कार्ड मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
