
Punjab Government Scheme : देश में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। पंजाब सरकार भी प्रदेश के लोगों को मुफ्त सेहत संबंधी सेवाएं पहुंचाने की उद्देश्य से एक योजना की शुरूआत की हैं। पंजाब सरकार की इस योजना का नाम पंजाब भाई कन्हैया सेहत सेवा स्कीम है। पंजाब सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को फ्री में सेहत संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, तो आइए जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
क्या है सरकार की इस योजना का उद्देश्य
भाई कन्हैया सेहत सेवा स्कीम का मुख्य उद्देश्य जो लोग आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के वजह से बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते हैं, उनको मुफ्त में इलाज सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
पंजाब भाई कन्हैया सेहत सेवा योजना 2022 के लाभ
पंजाब सरकार की इस योजना के अंतर्गत जो पंजीकृत उम्मीदवार, आवेदक था। उनके परिवार को मुफ्त में इलाज कराया जायेगा। सरकार की इस योजना के अंतर्गत लगभग 2 लाख रु तक का इलाज मुफ्त में उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया है।
जरूरी डाक्यूमेंट्स
इस योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज के रूप में जातीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, बैंक की डिटेल, मोबाइल नंबर, जॉब डिस्क्रिप्शन अपने काम की जानकारी आदि जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी।
पंजीकरण प्रक्रिया
इस योजना पंजीकरण करने के लिए आवेदक को सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म पर मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। जब आप सभी जानकारियों को भर देते है। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। सबमिट होने पर आवेदन फॉर्म जमा हो जायेगा। इसके बाद एक रिक्वेस्ट आईडी उपलब्ध होगा। इस रिक्वेस्ट आईडी का उपयोग आवेदक के स्टेटस को देखने के लिए कर सकता है।
कैसे चेक करें स्टेटस
आपको स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको रिक्वेस्ट आईडी का इस्तेमाल करना है और सर्च के बटन पर क्लिक करना है। यह पर आवेदक है। अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications