
Punjab Government Scheme : पंजाब सरकार पशुपालकों और किसानों के लिए कई अच्छी योजनाएं चला रही है। किसानों और पशुपालकों को ट्रेनिंग देने के लिए राज्य का डेयरी विकास विभाग डेयरी उद्यम प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रहा है। अब तक इस कार्यक्रम के तहत 2023 में 6116 किसानों को एडवांस डेयरी फार्मिंग की ट्रेनिंग दी गयी है। वहीं राज्य के 9 डेयरी प्रशिक्षण और विस्तार केन्द्रों के जरिए ग्रामीण नौजवानों को डेयरी के बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके जरिए वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ये कार्यक्रम चार हफ्तों का है, जिसकी शुरुआत 20 फरवरी से हो गयी है। बता दें कि इसी के साथ राज्य सरकार दुधारू पशुओं के लिए डेयरी किसानों को आर्थिक मदद भी दे रही है।
नयी डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए मदद
राज्य के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के मुताबिक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिन किसानों को सर्टिफिकेट मिलेगा, उन्हें नयी डेयरी यूनिट लगाने के साथ-साथ बाकी जरूरी मशीनें खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इतना ही नहीं दूध उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है और डेयरी बिजनेस शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता से जुड़ी योजना चलाई जा रही है। इनमें 50 प्रतिशत तक सब्सिडी शामिल है।
पशुओं के लिए आर्थिक मदद
नयी डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए जो किसान 2 से 20 दुधारू पशु खरीदेंगे, उनमें से जनरल वर्ग के किसानों को प्रति पशु 17,500 रु की मदद दी जाएगी। इसी तरह अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए यह रकम 23,100 रु प्रति पशु है।
ये भी मिल रहा फायदा
दूध उत्पादकों को साफ दूध पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी योजना चलाई जा रही है। इसके लिए डबल टीट कप मिल्किंग मशीन होती है, जिस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। ये सब्सिडी राशि अधिकतम 24,366 रु होगी। यदि किसान हरे चारे की गाँठें बनाते हैं तो इस काम में उपयोग होने वाली मशीन पर भी सब्सिडी मिलेगी। ये सब्सिडी राशि 5.60 लाख रु होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications