Ashirwad Scheme of Punjab Government: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना नाम से आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना चलाती है। इस स्कीम के तहत लड़कियों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस शगुन योजना के नाम से 1997 में शुरू किया गया था। तब इस योजना के तहत 5,100 रुपये की राशि सहायता के तौर पर दी जाती थी।
बाद में 2004 में शगुन स्कीम का नाम बदलकर आशीर्वाद योजना किया गया। इसके बाद इसकी सहायता राशि को बढ़ाकर 6,100 रुपये कर दिया गया। इसके बाद 2006 में इस राशि को 15,000 किया गया। इसके बाद 2017 में 21,000 रुपये और फिर 2021 में इसे बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दिया गया।

पंजाब सरकार की ये स्कीम एससी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणियों से संबंधित परिवारों को लड़की की शादी के लिए 51,000 रुपये की सहायता देती है। इसके अलावा किसी भी जाति की विधवाओं की लड़कियां, अनुसूचित जाति की विधवाओं/तलाकशुदा को उनके पुनर्विवाह के समय भी इस स्कीम के तहत 51,000 रुपये की सहायता मिल जाती है।
इस स्कीम का लाभ परिवार की 2 लड़कियों को ही दिया जाता है। इसके लिए पंजाब का निवासी होना जरूरी है। साथ ही कन्या की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 32,790 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र आदि की जरूरत होती है। आवेदन करने के लिए राज्य सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म को डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म भरकर सभी दस्तावेजों के साथ इसे संबन्धित विभाग में जमा कर दें। इसके बाद सरकार पैसा जारी कर देती है। कोई भी जरूरतमंद इस स्कीम का आराम से फायदा उठा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
