
Punjab Farishta Scheme : पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान और चुनाव मामलों के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में फरिश्ते योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत अगर पंजाब में कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है और घायल हो जाता है तो उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को पंजाब सरकार फरिश्ता मानेगी। इतना ही नहीं उसे सरकार की तरफ से 2000 रुपये दिए जाएंगे।
नहीं होगी कोई पूछताछ
अकसर लोग किसी घायल को अस्पताल ले जाने से इसलिए बचते हैं क्योंकि पहले उसी से पूछताछ की जाती थी। मगर नयी योजना न केवल इस पूछताछ को खत्म करेगी, बल्कि इनाम भी दिलाएगी। घायलों का इलाज भी नि:शुल्क किया जाएगा, फिर भले ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए या फिर सरकारी अस्पताल में। उसके इलाज का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक
बलबीर ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के जरिए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी अहम बदलाव आया है। अब सरकार का प्लान अनुमंडल और जिला अस्पतालों में और अधिक सुविधाएं शामिल करके स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। राज्य का स्वास्थ्य विभाग अब तक 504 आम आदमी क्लीनिक खोलने में कामयाब रहा है। इसी महीने के आखिर तक और 142 आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे।

दी जा रहीं फ्री दवाएं
राज्य में आम आदमी क्लीनिक खुलने से आमजन को काफी फायदा पहुंचा है। असल में इन क्लीनिक में प्राइमरी चेकअप और लैब टेस्ट तक फ्री में किए जाते हैं। साथ ही दवाएं भी बिना पैसों के फ्री में दी जा रही हैं। अब सरकार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी। इसके लिए सीएम की योगशाला शुरू करने का प्लान है। अस्पतालों में स्टाफ की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम जारी है। अब स्वास्थ्य विभाग में काफी बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications