Punjab: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में रोगी सुविधा केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह की तरफ से कहा गया है कि पंजाब यह सेंटर बनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ऑपरेशन सेंटरों को मॉड्यूलर बनाया जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही सभी वार्डों को एसी से लैस किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही कि इस ऐलान के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। देशभर में जहां स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो रही हैं, वहां मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों का कायापलट किया है। सरकार लोगों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की योजनाएं बना रही हैं।
ऑपरेशन सेंटर के मॉड्यूलर बन जाने और वार्डों में एसी लग जाने से रोगियों को काफी आराम मिलेगा। रोगियों को इलाज कराने में सरलता होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही।
वहीं, इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरी की गिरफ्तारी पर बयान दिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि कोई किसी भी पार्टी की क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई एसआईटी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक हुई है। कानून अपना कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया वह कानून के मुताबिक है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता नशा मुक्त पंजाब है। इस लिए किसी भी पार्टी का सदस्य हो, कानून सबके लिए समान होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications