Punjab : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के बुनियादी ढांचे में इन्वेट्समेंट को तेज करते हुए राज्य के शहरों और कस्बों में बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने की मंजूरी दी, जिससे सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाया जा सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूबे के मुख्य मंत्री ने स्थानीय निकाय संबंधी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रदेश के नागरिकों को ग्लोबल स्तर का बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने की अवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य हाई क्लास का बुनियादी ढांचा प्रदान करना और शहरों को बेहतर लाइफ के लिए सुविधाएं प्रदान करना है।
सीएम मान ने विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रगति का जायेगा लेते हुए कहा कि विश्व में आ रहे बदलाव के मद्देनजर प्रोजेक्ट को अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हरेक नागरिक को पीने वाला साफ पानी, सीवरेज और सफाई की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित बनाना है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से विभाग के अधिकारियों को यह प्रोजेक्ट तय वक्त में पूरा करने के लिए कहा। सीएम मान ने कहा कि इन प्रोजेक्ट की कड़ी निगरानी रखी जायेगा और वे इनकी प्रगति का समय समय पर जायजा लेते रहेंगे। उन्होंने इन प्रोजेक्ट के लिए फंड का इस्तेमाल सही ढंग से करने के आदेश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को इन प्रोजेक्टों का सम्बन्धित एजेंसियों से निरीक्षण करवाने के लिए भी कहा है। जिससे प्रोजेक्ट के मानकों के साथ कोई भी समझौता न हो सके।
मुख्य मंत्री मान ने कहा कि वक्त वक्त पर विभाग के द्वारा इन प्रोजेक्टों की प्रगति का निरीक्षण करवाया जाएगा और मानकों के मापदण्डों और नियमों की पालना में आवश्यकता के अनुसार सुझाव दिए जाएंगे।
बैठक में स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री बलकार सिंह, मुख्य मंत्री के विशेष मुख्य सचिव रवि भगत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
