Punjab Govt : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को प्रदेश के खेल को प्रफुल्लित करने के लिए एक नए पोर्टल की शुरुआत की। इसका नाम www.khedanwatanpunjabdia.com है। जिसके जरिए खिलाड़ी इस महीने की 29 तारीख से शुरू होने जा रही 'खेडां वतन पंजाब दियां' में हिस्सा ले सकेंगे। इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान कहा कि पिछले वर्ष पंजाब सरकार द्वारा करवाई 'खेडां वतन पंजाब दियां' को लोंगो ने काफी सराहा था।

सीएम मान ने कहा कि यह बेहद ही गर्व की बात है कि इस खेल समारोह में 6 विभिन्न आयु वर्ग में 3 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने 30 खेल कैटागेरियों में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लिया था।
उन्होंने कहा कि यह खेल मुकाबले इस वर्ष 29 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस पोर्टल पर ऑनलाईल आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 5 नए खेल को भी शामिल किया गया है। जिसमें साइक्लिंग, रग्बी, घुडसवारी, वुशू और वॉलीबॉल शूटिंग शामिल है। जो प्रदेश में खेल को और ज्यादा प्रफुल्लित करने के लिए सरकार का प्रयत्न है।
यह भी पढ़ें : Viklang Pension Yojana : जानिए पंजाब सरकार की इस योजना में कैसे करें आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब में खेल का माहौल सृजन करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिससे प्रदेश के नौजवानों की ऊर्जा को एक सकारात्मक दिशा में लाया जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि यह खेल इस दिशा की ओर एक रचनात्मक कदम है, क्योंकि यह खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उपयुक्त और बेहतर मंच प्रदान कर रही हैं। सीएम ने कहा कि यह खेल खिलाड़ियों की खूबियों और कमजोरियों को पता करने में भी काफी मदद करेगी।
यह भी पढ़ें : Punjab Govt ने 76 आम आदमी क्लीनिकों का किया लोकार्पण
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
