Punjab: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघांवाला टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। सीएम मान इससे पहले 9 टोल प्लाजा बंद कर चुके हैं। यह 10वां टोल है जिसको सीएम मान ने बंद किया।
बुधवार को पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान खुद टोल प्लाजा पहुंचे और इसे बंद किया। सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया हैं कि इस सिंघांवाला टोल बंद होने से रोजाना लोगों के 4.5 लाख रु बचेंगे।

बता दें कि, पंजाब सरकार के साथ टोल कंपनी का एग्रीमेंट खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से यह निर्णय लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक जितने भी टोल बंद हुए हैं।
उन टोल कंपनियों ने एग्रीमेंट के तहत सरकार की शर्तों का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन टोल को पहले की सरकारों में ही बंद होना चाहिए था।
सीएम ने कहा कि लेकिन पिछली सरकारों ने इन टोल कंपनीयों पर नकेल नहीं कसी। इसी वजह से जब हमारी सरकार के दौरान इन टोल कंपनियों का एग्रीमेंट खत्म हो रहा है तो कंपनी को बर्खास्त कर टोल को बंद कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से पैसों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल के महीने में मुख्यमंत्री ने पटियाला जिले में स्थित समाना टोल प्लाजा बंद कर दिया था। उन्होंने कहा था कि समाना टोल प्लाजा के बंद होने से रोजाना लोगों के 3.80 लाख रु की बचेंगे।
उन्होंने बताया था कि 1 सितंबर 2005 को इस टोल प्लाजा से साढ़े 16 वर्ष के लिये समझौता हुआ था। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, उन्होंने कहा कि मगर टोल कंपनी ने राज्य सरकार के समझौते को हवा में उड़ा रही थी। कंपनी ने समझौते का पालन नहीं किया और अपने मनमाने ढंग से कार्य किया। इसी वजह से सरकार की तरफ से इस कंपनी पर एक्शन लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications