Punjab: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ सेक्टर 35 स्थित निकाय भवन में 427 युवाओं को नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान प्रदेश के मुख्य मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई सारे बड़े प्रोजेक्ट राज्य में आने वाले है। जिससे पंजाब के विकास को गति मिलेगी।

सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार को अभी सिर्फ 18 महीने हुए है और सरकार सभी क्षेत्र में कार्य कर रही है। हवाई अड्डों पर जैसे हवाई पट्टी जहाज को सुचारु और सुरक्षित उड़ान भरने की सुविधा देती है, उसी प्रकार प्रदेश सरकार युवाओं को अपने सपने को साकार करने में सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ 18 महीनों में प्रदेश के युवाओं को 36 हजार 524 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे है और एक नया रिकार्ड बनाया है।
सीएम मान ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों द्वारा उद्योगपतियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि नए भर्ती किए गए कर्मचारियों को प्रदेश के नागरिकों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करने का न्योता दिया क्योंकि उनको भी योग्यता के आधार पर ही नौकरियां हासिल हुई हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को फिर रंगला पंजाब बनाने के सपने को पूरा करने और प्रदेश की शान की फिर बहाली के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रही है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि 30 अगस्त से लेकर अभी तक 25 दिन में पंजाब सरकार की तरफ से 7 हजार 7 हजार 660 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं।
इसमें 710 पटवारी, 5 हजार 714 आंगनबाड़ी वर्कर, 560 पुलिस और अन्य अलग- अलग विभागों के 249 और 427 युवा शामिल हैं। यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications