Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापक सम्मानित किए जाएंगे। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मंजूर की गई सूची के मुताबिक अध्यापक राज्य पुरस्कार 54 अध्यापकों को दिया जाएगा। जबकि यंग टीचर अवार्ड 11 अध्यापकों को दिया जाएगा। 10 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवार्ड दिया जाएगा और 5 अध्यापकों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, शिक्षक दिवस पर पंजाब सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय समागम मोगा में करवाया जा रहा है। इस समागम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम मान शिरकत करेंगे।

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की तरफ से सम्मान के लिए सिलेक्ट किए गए सभी अध्यापकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सम्मान प्राप्त करने वाले अध्यापक अन्य अध्यापकों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अध्यापकों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सत्यनिष्ठा और अच्छे आचरण जैसे उत्तम गुण पैदा करने के लिए हर संभव यत्न करने की अपील की है। विद्यार्थी जिससे समाज के आदर्श नागरिक बन सकें।
शिक्षा मंत्री की तरफ से कहा गया है कि यह दिन विभिन्न क्षेत्रों विशेष तौर पर शिक्षा प्रणाली में बेमिसाल सुधार करने में काफी बेहतर योगदान देने वाले प्रसिद्ध विद्वान, भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन वाले दिन मनाया जाता है।
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि फ्यूचर के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक सीख देने और शिक्षा के द्वारा नैतिक मूल्यों का संचार करने में अध्यापकों के कार्य की भूमिका की सराहना भी की।
हरजोत सिंह बैंस की तरफ से कहा गया है कि अध्यापक हमारे देश के उज्जवल भविष्य को बनाने के साथ-साथ वक्त-वक्त पर आने वाली परेशानियों का डटकर सामना करने के लिए विद्यार्थियों के आदर्श मॉडल होते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
