Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खेल विभाग द्वारा करवाए जा रहे खेल समर्पण सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान सीएम मान ने म्युनिसिपल भवन में खेल विभाग के कोच को सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर कोचों को बधाई दी।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेल में जीतते तो खिलाड़ी हैं पर नाम कोच का होता है कि कोच कौन है। कोच का दिया विश्वास जब छलकता है तो कोई खिलाड़ी नहीं घबराता। सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि वह बहुत बड़े खेल प्रशंसक हैं और वह अक्सर स्पोर्टस मैगजीन पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का प्रदर्शन एशियन खेलो में बेहतर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के युवा नशों को त्याग दें और खेलों में आगे बढ़े। सीएम मान ने कहा कि कोचों को अगर अपने फ्यूचर की चिंता होगी तो वह खिलाड़ी का फ्यूचर कैसे बना पाएंगे। हमें इस लिए अपने कोचों और खिलाड़ी की ये परेशानी खत्म करनी चाहिए।
सीएम मान ने कहा कि सरकार द्वारा अध्यापकों का वेतन बढ़ाया गया है और अब कोचों का भी वेतन बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बने हुए बैट से वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और राज्य में बने हुए खेल का सामान विदेश तक जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास सब कुछ है बस दिशा देने की आवश्यकता है। सुनार सोने के गहने बनाता है पर वह तांबे और पीतल को सोना नहीं बना सकता। यानी खिलाड़ी सोना है जिन्हें कोच तराश कर गहना बनाता है।
सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को खेल का पूरा सामान, मैदान आदि उपलब्ध करवाएं ताकि खिलाड़ी आगे बढ़े। सीएम मान ने कहा कि खिलाड़ियों का जीतना न जीतना अलग बात है उन्होंने कहा कि पर कम से कम उनकी तैयारी तो पूरी करवाई जाए। हमें खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपडेट रहना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
