Punjab : सीएम मान ने 5714 आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Punjab : सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती के लिए 5 हजार 714 आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस में करवाए गए राज्य स्तरीय समागम के दौरान संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए वचन बद्ध है।

punjab

सीएम मान ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार ने 35 हजार रु से ज्यादा नौजवानों को नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए सभी कर्मचारियों और वर्करों का कल्याण यकीनी बना रही है। सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि नौजवानों को दी गईं रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां नौजवानों को प्रदेश के विकास में हिस्सेदार बना रही हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की भूमिका बेहद ही अहम होती है। क्योंकि वह छोटी आयु के बच्चों के फ्यूचर को बनाने और उनके विकास के लिए जरूरी भूमिका अदा करती हैं।

सीएम मान ने रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर आंगनबाड़ी वर्करों के साथ सांझ की बात करते हुए कहा कि यह एक बेहद ही गर्व की बात है कि बेटियां अब लड़कों को हर क्षेत्र में पछाड़ रही है और मां-बाप को बेटी का पालन-पोषण करके गर्व महसूस होता है।

उन्होंने अफसोस प्रकट किया कि पहले बेटियों को कुडिय़ां-चिडिय़ा कहा जाता था, परंतु लड़कियों ने अपने दृढ़ निश्चय, मेहनत और लगन से साबित कर दिया है कि वह वास्तव में शेरनियां हैं।

सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार का यह फर्ज बनता है कि लड़कियों के लिए शिक्षा, रोजगार के नए रास्ते खोलकर उनको ज्यादा अधिकार दे। सीएम मान ने कहा कि उनका पक्का विश्वास है कि अगर लड़कियों को अवसर दिया जाए, तो वे लाइफ के किसी भी क्षेत्र में सफलता की नई इबारत लिख सकती हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+