
Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 20 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा के दौरान शाहिद होने वाले 4 सैनिकों के घर पर जाकर उन सैनिकों के परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 1-1 करोड़ रु का चैक दिया।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह गांव चडिक जिला मोगा, सिपाही हरकिशन सिंह गांव तलवंडी भरथ जिला गुरदासपुर, हवलदार मनदीप सिंह गांव चनकोयीआ काकन जिला लुधियाना और सिपाही सेवक सिंह गांव बाघा जिला बठिंडा के पैतृक घर का दौरा किया।
मुख्य मंत्री भगवंत मान के द्वारा यात्रा के दौरान इन फैमिली के सदस्य के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना को व्यक्त किया। इसके साथ ही सीएम मान ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
भारत के लिए इन वीरों के द्वारा किए गए बलिदान के सम्मान में परिवारों को 1-1 करोड़ रु का चैक सौंपते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पूरा देश इन शहीदों का ऋणी है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारत की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद किए पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए सीएम मान ने कहा कि सैनिकों के परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करना पंजाब सरकार का कर्तव्य है।
सैनिकों और सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इसी वचनबद्धता के तहत शहीदों को आर्थिक सहायता दी गई है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस दौरान गुरदासपुर के गांव तलवंडी भरथ में एक सरकारी स्कूल का नाम शहीद सिपाही हरकृष्ण सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया है।
इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने गांव में स्टेडियम निर्माण और धर्मशाला के नवीनीकरण पर 73 लाख 50 हजार रु को खर्च करने का ऐलान किया है। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कि इस काम का एस्टीमेट तैयार है और इस पर कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications