पंजाब का बजट आज पेश किया गया। पंजाब सरकार ने अपने आखिरी बजट में कर्मचारियों, किसानों और महिला वर्ग को खुश करने की कोशिश की है।
नई दिल्ली: पंजाब का बजट आज पेश किया गया। पंजाब सरकार ने अपने आखिरी बजट में कर्मचारियों, किसानों और महिला वर्ग को खुश करने की कोशिश की है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब पंजाब में महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी यानी अब महिलाओं को यात्रा के लिए सरकारी बसों में किराया नहीं देना होगा। इसके अलावा पंजाब सरकार ने शगुन स्कीम की राशि में बढ़ोतरी की है। इस स्कीम के तहत अब 51000 रुपये मिलेंगे। कैप्टन सरकार ने 1500 रुपये बुढापा पेंशन देने का ऐलान किया है। सरकार ने यह घोषणा आज जारी किए गए अपने बजट में की हैं।

बुजुर्गों की पेंशन में हुई इजाफा
पंजाब सरकार ने वर्ष 2021- 22 के लिए आज अपना बजट पेश किया है। पंजाब में 1,68,015 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आज राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए राज्य में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के साथ शगुन योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये करने का ऐलान किया। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बुजुर्गों की पेंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये महीना करने की घोषणा की है।
माफ होंगे 1.13 लाख किसानों के 1,186 करोड़ रुपये के लोन
इसके अलावा पंजाब सरकार ने किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने फसल ऋण माफी योजना के तहत 1.13 लाख किसानों के 1,186 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ करने का प्रस्ताव किया है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि इस योजना के तहत भूमिहीन किसानों का भी 526 करोड़ रुपये का फसल कर्ज माफ किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। पंजाब में अगले साल यानी 2022 की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह



Click it and Unblock the Notifications