Punjab : लुधियाना जिले में मौजूद साहनेवाल हवाई अड्डे पर उड़ान सेवा फिर शुरू कर दी गई है। इसके शुरू होने के बाद अब लुधियाना से दिल्ली-एनसीआर जाना और आसान हो जायेगा। क्योंकि यह उड़ान सेवा साहनेवाल से हिंडन के बीच शुरू की गई है।
यहां 19 सीटर का विमान यात्रियों को लेकर हिंडन पहुंचेगा। यह उद्घाटन कार्यक्रम में पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे और सीएम मान ने विमान को हरी झंडी भी दिखाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआत के तीन महीने के लिए किराया केवल 999 रु रखा गया है।

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर कार्यक्रम की तस्वीर शेयर की और लिखा कि पंजाबियों के लिए एक और बेहतर खबर है। लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए उड़ानें शुरू हो गई हैं। एयरलाइन की अपील पर पहले 3 महीनों के लिए फ्लाइट टिकट केवल 999 रु रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अब आपको दिल्ली-एनसीआर जाने के लिए कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप कम खर्च में और आसानी से दिल्ली जा सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लुधियाना से हिंडन की यह यात्रा महज एक घंटे में पूरी हो पाएगी।
जल्द शुरू होगी बठिंडा-दिल्ली के बीच हवाई यात्रा
इस दौरान सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कई सारी घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए उड़ान सेवा से लुधियाना के व्यापारियों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वही, साहनेवाला हवाई अड्डे के बाद अगला टारगेट हलवारा एयरपोर्ट को शुरू करना है। उन्होंने कहा कि हलवारा टर्मिनल का कार्य चल रहा है और इसके लिए सरकार को तरफ से फंड जारी किया जा चुका है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि लुधियाना से नांदेड़ साहिब और जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बठिंडा से दिल्ली और बठिंडा से हिंडन की हवाई सेवा भी अक्टूबर में शुरू हो जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
