Punjab : राज्य के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को विभाग में नए शामिल किए गए 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। जल संसाधन मंत्री ने उन्हें अपनी सेवाएं पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करने के लिए कहा।
इस मौके पर जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों के हितों के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जल संसाधन मंत्री की तरफ से कहा गया है कि इन प्रयासों के स्वरूप ही दशकों बाद जल संसाधन विभाग इस वर्ष टेलों पर जल पहुँचाने में कामयाब हुआ है।
उन्होंने पटवारियों और जिलादारों को सरकार एवं किसानों के बीच बेहद ही अहम कड़ी बताते हुए कहा कि नए सिलेक्ट हुए जिलादार बधाई के पात्र हैं कि उनको यह सेवा निभाने का अवसर मिल रहा है।
हेयर ने कहा कि पहली बार विभाग द्वारा टेलों के अंत तक पानी पहुँचाने में कामयाब होने के कारण कई नयी चुनौतियाँ भी खड़ी हो गई हैं। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जिलादार अपनी सेवाएं बेहतर तरीके से निभा सकते है और इन चुनौतियों से निपटने पर काफी अहम रोल अदा कर सकते हैं।
जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस अवसर पर कहा कि नए सिलेक्ट हुए जिलादारों को स्पष्ट यह हिदायतें भी दीं गई है कि उनमें से कोई भी व्यक्ति अपने तबादले के लिए सिफारिश न करें। सभी जिलादार अलॉट किए गए स्टेशनों पर पूरी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें
हेयर ने कहा कि अगर आप पहले दिन से ही सीखना शुरू नहीं करते है तो फिर आप जीवन भर सीखने में असफल रहोगे। उन्होंने कहा कि विभाग में नए शामिल किए गए जिलादारों के लिए 16 महीने के के जो प्रशिक्षण हैं उसको इस शर्त पर घटाकर 4 महीने कर दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications