Central Government Holiday List 2025: साल 2025 की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट आ गई है। इस बार ये छुट्टियां सिर्फ 10 या 12 दिन नहीं बल्कि पूरे 17 दिन होने वाली हैं। सरकार ने 2025 की छुट्टियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा अगले साल 2025 में 17 राजपत्रित छुट्टियां यानी Gazetted Holidays और 34 प्रतिबंधित छुट्टियां यानी Restricted Holidays रहेंगी।

सरकार द्वारा नया साल शुरू होने से पहले ही अगले साल की छुट्टियों की पूरी जारी कर देती है। तो आइए जानते है अगले साल 2025 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट में किन-किन दिनों को शामिल किया गया है।
साल 2025 में इतने दिन है राजपत्रित छुट्टियां (Gazetted Holidays List 2025)
अगले साल 26 जनवरी रविवार के दिन गणतंत्र दिवस के लिए छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 फरवरी बुधवार के दिन पर महा शिवरात्रि की छुट्टी दी गई है। वहीं, 14 मार्च को होली पर छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 31 मार्च को सोमवार के दिन ईद-उल-फितर पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। फिर 10 अप्रैल को गुरुवार के दिन महावीर जयंती पर छुट्टी रहेगी। फिर 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद 12 मई को सोमवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा और 7 जून 2025 को शनिवार के दिन पर ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर छुट्टी रहेगी और 6 जुलाई के दिन मुहर्रम है जिसकी वजह से सरकार ने छुट्टी दी है।
इसके बाद 15 अगस्त को शुक्रवार के दिन पर स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को शनिवार के दिन जन्माष्टमी पड़ रही है जिसकी वजह से छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद 5 सितंबर 2025( शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद), 2 अक्टूबर 2025 पर गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा 20 अक्टूबर (सोमवार) को दिवाली (दीपावली) के दिन पर छुट्टी रहेगी। इसके बाद 5 नवंबर को बुधवार पर गुरु नानक जयंती के दिन छुट्टी रहेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी दी गई है।
साल 2025 में प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holidays 2025 Full List)
साल 2025 में 1 जनवरी को नये साल का दिन, 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर छुट्टी रहेगी। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति,माघ बिहू, पोंगल के दिन पर ऑप्शनल छुट्टी रहेगी। 2 फरवरी को बसंत पंचमी
पर ऑप्शनल छुट्टी रहेगी। 12 फरवरी पर गुरु रविदास का जन्मदिन पर ऑप्शनल छुट्टी की जानकारी दी गई है।
वहीं, 19 फरवरी को शिवाजी जयंती के दिन, 23 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन पर, 13 मार्च को होलिका दहन पर ऑप्शनल छुट्टी की जानकारी दी गई है। वहीं, 14 मार्च को डोल यात्रा पर ऑप्शनल छुट्टी दी गई है। इसके अलावा सरकार ने 16 अप्रैल को रामनवमी, 15 अगस्त को जन्माष्टमी, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, 5 सितंबर को ओणम या तिरुओणम, 29 सितंबर को दशहरा (सप्तमी) पर ऑप्शनल छुट्टी की जानकारी दी गई है।
इसके अलावा 30 सितंबर को मंगलवार के दिन पर दशहरा (महाष्टमी), 1 अक्टूबर को बुधवार पर दशहरा (महानवमी), 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती, 10 अक्टूबर को करक चतुर्थी (करवा चौथ), 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भाई दूज, 28 अक्टूबर को प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) पर ऑप्शनल छुट्टी दी गई है।
इसके बाद 24 नवंबर को सोमवार पर गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस पर छुट्टी की जानकारी दी गई है। इसके अलावा 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भी ऑप्शनल छुट्टी दी गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications