Public Holiday: 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन आज यानी होलिका दहन के दिन 13 मार्च से 16 मार्च तक छुट्टियों का संयोग बन रहा है। चलिए आपको बताते हैं किन-किन राज्यों में 4 दिन की छुट्टी मिलने वाली है।

भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली जो इस बार 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। इस पर्व को पूरे देश में बड़े जोशो-उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार लोगों की जिंदगी में रंग भरने का काम करता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की मुबारकबाद देते हैं और अच्छे-अच्छे पकवान खाते हैं। होली के त्योहार को हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
हर साल की तरह इस साल भी होली के दिन सार्वजनिक अवकाश होने वाला है। इस छुट्टी का लोग इंतजार करते हैं क्योंकि इसी मौके पर लोग अपने परिवार और दोस्तों से मिल पाते हैं। इस बार कई राज्यों में होली के समय लंबा अवकाश मिलने की उम्मीद है।
होली पर चार दिनों का अवकाश
इस बार होली 2025 पर आज यानी 13 मार्च होलिका दहन के दिन से 16 मार्च तक लगातार चार दिनों की छुट्टी मिल सकती है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में होलिका दहन के दिन पब्लिक हॉलिडे है। वहीं, 14 मार्च होली और धुलेंडी वाले दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
शनिवार 15 मार्च को वीकेंड होने की वजह से ज्यादातर बैंक, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहने वाले हैं। 15 मार्च रविवार होने की वजह साप्ताहिक अवकाश है। इस बार होली को इसलिए और भी स्पेशल माना जा रहा है क्योंकि काफी लंबी छुट्टियां मिल रही हैं। इन अवकाश में आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने के मौका मिल जाएगा और त्योहार भी अच्छा हो जाएगा।
इन राज्यों में मिल सकती है 4 दिनों की छुट्टियां?
होली का त्योहार भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कई सार्वजनिक अवकाश रहता है। हालांकि, कहा जा रहा है इस बार यहां पर लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं।
इस बार बिहार में 13 और 14 को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मथुरा, वृंदावन, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में होली के मौके पर 13 और 14 को अवकाश संभावित हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल और इंदौर में होली का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है जिसको ध्यान में रखते हुए 13-14 मार्च को छुट्टी का ऐलान किया गया है।
होली के त्योहार पर देश की राजधानी दिल्ली में भी दो दिनों की छुट्टियों का ऐलान किया जाता है लेकिन इस बार यह सप्ताहांत के साथ मिलकर चार दिन का लंबा ब्रेक मिल सकता है। राजस्थान में भी होली की छुट्टी 13-14 मार्च की संभावना है। वहीं, इन राज्यों के साथ झारखंड, पंजाब और हरियाणा में में भी 13 और 14 मार्च को अवकाश मिलने की संभावना है।
हालांकि, दक्षिण भारतीय राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में होली का महत्व कम होता है, इसलिए वहां सिर्फ 14 मार्च को वैकल्पिक अवकाश हो सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications