5 PSU Stocks in Focus: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। इसमें PSU कंपनियां भी शामिल हैं। बुधवार को बाजार बंद होने के बाद RVNL, ONGC, NALCO, OIL INDIA, PFC ने भी नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसके बाद आज 22 मई को बाजार खुलने के बाद इन सरकारी कंपनियों के शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है।

RVNL
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने बुधवार (21 मई) को 31 मार्च, 2025 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए नेट प्रॉफ़िट में 4% की ये एक साल पहले की समान तिमाही में 459 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की। अगर कंपनी के कुल खर्च पर नजर डालें तो एक साल पहले की समान तिमाही में 6,412.41 करोड़ रुपए से घटकर 6,120.08 करोड़ रुपए पहुंच गया।
वहीं, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर के लिए 1.72 रुपए प्रति शेयर यानी 17.20% का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। ये डिविडेंड आगामी वार्षिक बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
नतीजों के बाद शेयर टूटा
बाजार खुलते ही आज रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर लाल निशान में आ गया, दरअसल शेयर पर कमजोर तिमाही नतीजों का असर देखने को मिल रहा है।
कंपनी का शेयर 1% की गिरावट के साथ 410 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 420.10 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 647 रुपए जुलाई 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 295 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 85496 करोड़ रुपए है।
OIL INDIA
OIL INDIA ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने गैस और तेल के रेट कम होने के वजह से मार्च तिमाही में नेट प्रॉफ़िट में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने 2024-25 की चौथी तिमाही में 1,591.48 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले यह 2,028.83 करोड़ रुपए था।
नतीजों के बाद शेयर फिसला
बाजार खुलते ही आज ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL INDIA) का शेयर लाल निशान में आ गया, दरअसल शेयर पर कमजोर तिमाही नतीजों का असर देखने को मिल रहा है।
कंपनी का शेयर 3% की गिरावट के साथ 413 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 426.55 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 767 रुपए अगस्त 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 322 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 67,268 करोड़ रुपए है।
National Aluminium Company (NALCO)
बुधवार को सरकारी मेटल कंपनी नाल्को ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया। वहीं, इसके साथी ही शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने मार्च तिमाही 2025 के लिए नेट प्रॉफ़िट में वृद्धि दर्ज की है, जो 2,067.23 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, कंपनी ने एक साल पहले इसी समय में 996.74 करोड़ रुपए का प्रॉफ़िट कमाया था।
नतीजों के बाद NALCO के शेयर में एक्शन
गुरुवार को बाजार खुलते ही Nalco के शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है। बुधवार को कंपनी ने नतीजे जारी किए थे, उसके बाद आज शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर 2% के उछाल के साथ 185 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन में शेयर 181 रुपए पर बंद हुआ था।
ONGC
ओएनजीसी ने भी अपने तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही नेट प्रॉफ़िट में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में 8240 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफ़िट कमाया था। हालांकि, इस बार ये 6488 करोड़ रुपए हो गया है।
नतीजों के बाद कंपनी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर कर रहे हैं। कंपनी का शेयर 1% की गिरावट के साथ 245 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन में शेयर 248 रुपए पर बंद हुआ था।
PFC
सरकारी कंपनी (PFC) ने बुधवार 21 मई को अपने तिमाही के नतीजों को घोषणा की। वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च समय के लिए उसका कंसोलिडेट नेट प्रॉफ़िट 11% बढ़कर 8,358 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले इसी समय में कंपनी ने 7,556 करोड़ रुपए का फायदा दर्ज किया था।
रिजल्ट के बाद शेयरों में तेज हलचल
रिजल्ट के बाद कंपनी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर कर रहे हैं। कंपनी का शेयर 1% की गिरावट के साथ 406 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन में शेयर 412 रुपए पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications