PSU Dividend Record Date: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही. नतीजों के साथ कॉरपोरेट एक्शन का असर भी शेयरों पर देखने को मिल रहा है. इस कड़ी में पब्लिक सेक्टर की प्रमुख कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने एक बार फिर डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी, शेयरहोल्डर्स को 42वीं बार डिविडेंड देने पर विचार कर रही है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है.
गुरुवार को है एनटीपीसी की बोर्ड मीटिंग
सरकारी कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी जानकारी में बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को बोर्ड मीटिंग है. इस मीटिंग में डिविडेंड पर विचार संभव है. बताते चलें कि कंपनी ने 2024 में अब तक 2 डिविडेंड बांट चुकी है. इसके तहत 2.25 रुपए और 3.25 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था. 42वीं बार डिविडेंड देने जा रही इस कंपनी ने रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है. जोकि 2 नवंबर, 2024 है.

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स
एनटीपीसी ने साल 2005 से अब तक 42 डिविडेंड बांट चुकी है. 14 फरवरी 2005 को कंपनी ने 1.20 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. अभी 21 अक्टूबर को कंपनी अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिस पर 24 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिलेगी. हालांकि, रिकॉर्ड डेट फिक्स हो चुका है.
शेयर में जारी है जोरदार तेजी
एनटीपीस का कुल मार्केट कैप 3.97 लाख करोड़ रुपए है, जोकि सालभर में करीब 72 फीसदी उछल चुका है. स्टॉक का भाव 2024 में अब तक 32 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. 5 साल में सरकारी शेयर का भाव 245 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
एनटीपीसी एनर्जी सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी है, जिसमें भारत सरकार की 51.10 प्रतिशत हिस्सेदारी है. जबकि विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 18.60 फीसदी और पब्लिक स्टेक 9.2 फीसदी है. कंपनी ने 19 मार्च 2019 को 1:5 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए ते, जो अब तक का पहला और एकमात्र बोनस शेयर भी रहा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
