Protean eGov Tech के आईपीओ के शेयरों की आज लिस्टिंग हो गई है और यह लिस्टिंग फ्लैट हुई है। आज बीएसई पर इसके शेयर की 792 रु पर लिस्ट हुए हैं। प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के इश्यू प्राइस के बराबर ही इसके शेयर बीएसई पर लिस्ट हो पाए हैं। कंपनी की तरफ से इस आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस प्रति शेयर 792 रु का तय किया था।
आईपीओ के निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन तो नहीं मिला है और न ही मुनाफा मिला है क्योंकि जिस भाव पर आईपीओ के शेयर अलॉट हुए थे, उसी भाव पर आज लिस्टिंग हो गई है।

जानिए आईपीओ को कैसा मिला था रिस्पॉन्स
490 करोड़ 33 लाख रु का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 नवंबर से 8 नवंबर के बीच खुला था। निवेशकों का इस आईपीओ को बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ लगभग 23.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 46.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वही, अगर हम नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की बात करें तो फिर यह हिस्सा 31.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों की बात करें तो फिर रिटेल निवेशकों का हिस्सा 8.93 गुना और एंप्लॉयीज का 1.49 गुना भरा था।
इस आईपीओ के तहत 10 रु की फेस वैल्यू वाले 61 लाख 91 हजार शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के माध्यम से बिके हैं।
जानिए डिटेल
प्रोटीन ईगव टेक साल 1995 में बनी है। इसका पूर्व नाम एनएसडीएल ई-गवर्नेस इंफ्रा था। यह सिटिजन- सेंट्रिक और पॉपुलेशन स्केल ई-गवर्नेस सॉल्यूशंस डेवलपमेंट के कारोबार में है। देश में इसने कैपिटल मार्केट डेवलपमेंट में नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में बेहद अहम भूमिका निभाई है।इसने वर्ष 2022 के दिसंबर महीने से लेकर अभी तक कई मिनिस्ट्री के 19 प्रोजेक्ट चालू किए हैं और संभाले हैं।
कंपनी के वित्तीय सेहत
अगर हम इस कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो इस कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ में निरंतर सुधार आ रहा है।अगर हम फाइनेंशियल ईयर 2021 की बात करें तो फिर इसको वित्त वर्ष 2021 में 92 करोड़ 19 लाख रु का नेट प्रॉफिट हुआ था।
वही, अगर हम इसकी फाइनेंशियल ईयर 2022 की वित्तीय सेहत की बात करें तो फिर फाइनेंशियल ईयर 2022 में इसका नेट प्रॉफिट बढ़कर 143 करोड़ 94 लाख रु पर पहुंच गया। फिर ये फाइनेंशियल ईयर 2023 में उछल कर 107 करोड़ 4 लाख रुपये पर पहुंच गया।
अगर हम चालू फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो फिर जून तिमाही में इसे 32 करोड़ 21 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट हो चुका है।
यह भी पढ़ें: SBI में खोल सकते हैं 5 तरह के खाते, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
