नई दिल्ली, दिसंबर 31। जीएसटी काउंसिल की आज हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। जीएसटी काउंसिल के सामने कपड़ों पर टैक्स को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का प्रस्ताव था, जिसे अभी टाल दिया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज हुई इस जीएसटी काउंसिल की बैठक में फिलहाल यह प्रस्ताव टाल दिया गया है। इससे आमलोगों को काफी राहत मिलेगी। अब कल से कपड़ा महंगा नहीं होगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्री मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया है कि फरवरी में होने वाली काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर समीक्षा हो सकती है।

इस प्रस्ताव के तहत 1 जनवरी 2022 से टेक्सटाइल और जूतों पर जीएसटी की दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने की योजना थी। हालांकि राज्य सरकारों से लेकर इन क्षेत्रों से जुड़े उद्योगों की तरफ से इसका विरोध हो रहा था। सीतारमण के साथ गुरुवार को हुई बजट-पूर्व बैठक में भी कई राज्यों ने इस मुद्दे को उठाया था। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान एवं तमिलनाडु जैसे राज्यों ने इसका विरोध किया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैठक में कहा था कि इससे पूरे टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नुकसान होगा।
कैट ने फैसले का स्वागत किया
वहीं कारोबारी संगठन कैट ने जीएसटी बढ़ाने के फैसले को टलने पर इसका स्वागत किया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है कि इससे देश के लाखों कपडा एवं फुटवियर व्यापारियों को राहत मिलेगी। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि कपडे की तरह फुटवियर पर भी जीएसटी दर बढ़ाने के निर्णय को स्थगित करना भी आवश्यक है।
जानिए अभी कितना है कपड़ों और जूतों पर टैक्स
1000 रुपये तक के जूतों पर अभी 5 फीसदी जीएसटी लगता है। वहीं अगर कपड़ों की बात करें तो मैनमेड फाइबर, यार्न और फैब्रिक्स पर जीएसटी की दर फिलहाल 18 फीसदी, 12 फीसदी और 5 फीसदी है। 1,000 रुपये तक के कपड़ों पर 5 फीसदी का जीएसटी है। आर्टिफिशियल और सिंथेटिक यार्न पर जीएसटी की दर को बदलकर 12 फीसदी कर दिया गया है। लेकिन कॉटन, सिल्क, वुल यार्न जैसी नैचुरल यार्न पर 5 फीसदी का टैक्स लगता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
