नई दिल्ली। आज पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैड बैंक का रास्ता साफ कर दिया है। आज पेश हुए बजट में बैड बैंक के लिए प्रस्ताव पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने ऐलान किया है कि देश में बैड बैंक की स्थापना की जाएगी। बैड बैंक बनने के बाद बैंकों को एनपीए नियंत्रित करने में आसानी हो जाएगी। बैड बैंक एक एसेट रिकंस्ट्रशन कंपनी (एआरसी) मॉडल पर आधारित होगा।
बैड बैंक की मदद से बैंक और एनबीएफसी के एनपीए को आसानी से निपटा जा सकेगा। बैड बैंक जैसी संस्था की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसके बनने के बाद देश के बैंक और एनपीए को डिस्काउंट पर इन बैड बैंक को बेचा जाएगा। बाद में यह बैड बैंक इन एनपीए को खरीद कर उसको वसूलना शुरू करेंगे, वहीं बैंक और एनबीएफसी को अपने एनपीए के वसूलने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

होता क्या है बैड बैक
बैड बैंक कोई नई चीज नहीं है। वर्ष 2018 में सरकार ने पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए प्रोजेक्ट सशक्त नाम के एक स्कीम का ऐलान किया था। इसके तहत सरकारी बैंकों के बैड लोन या कहें एनपीए से निपटने के लिए 5 सूत्रीय योजना बनाई थी। उस समय सरकार ने कहा था कि एसेट मैनजमेंट कंपनी के तर्ज पर एक संस्था का गठन किया जाएगा। आज बैड बैंक की घोषणा उसी दिशा में एक कदम है। बजट प्रस्ताव में बताया गया है कि इस नई कंपनी का गठन इनसॉल्वेंसी और बैंक्सरप्सी कोड (आईबीसी) प्रक्रिया और आईबीसी कानून के तहत किया जाएगा।
एनपीए तेजी से बढ़ने की आशंका
आरबीआई के मुताबिक बैड लोन या एनपीए की वर्तमान मात्रा बैंकों के लिए बड़ी चिंता बन गई है। सितबंर 2020 के समाप्ति पर बैंकिंग सिस्टम में ग्रॉस एनपीए पूरी इंडस्ट्री के लोन बुक का करीब 7.5 फीसदी था। इसके इस साल मार्च- सितबंर तक बढ़कर 13.5 फीसदी तक होने की आशंका है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
