
Maruti Discount : मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। बता दें कि मारुति अगले साल से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। मगर इस महीने यानी दिसंबर 2022 में कंपनी अपनी कारों पर छूट दे रही है। इसलिए बेहतर है कि आप जनवरी का इंतजार करने के बजाय इसी महीने कंपनी की कार खरीद लें, ताकि आपको दो फायदे मिलें। एक तो कार महंगी होने से पहले खरीदने का फायदा और दूसरे डिस्काउंट का। आगे जानिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
कितनी मिल रही छूट
मारुति सुजुकी कुछ चुनिंदा मॉडलों पर 50,000 रुपये या उससे अधिक के बेनेफिट की पेशकश कर रही है। इन छूटों में एक्सेसरीज या कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेज के अलावा एक्सचेंज बेनेफिट, कैश छूट और कॉर्पोरेट ऑफ़र जैसे फायदे शामिल हैं। मगर इस महीने अर्टिगा, ब्रेजा, एक्सएल6 और ग्रैंड विटारा के लेटेस्ट मॉडल पर कोई छूट नहीं मिल रही है।
छोटी कारों पर सबसे बड़ी छूट
मारुति छोटी कारों पर सबसे अधिक छूट दे रही है। दिलचस्प बात यह है कि ऑल्टो के10 की न्यू जेन को नवंबर में 52,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 30,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट जैसे फायदे शामिल हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 22,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी, जबकि सीएनजी वेरिएंट पर 45,100 रुपये की छूट दी जाएगी।
मारुति सिलेरियो
इस महीने मारुति की सभी कारों के बीच लोकप्रिय सेलेरियो पर भी अच्छे बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इस पर कुल मिलाकर 46,000 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। इस कार के सीएनजी वेरिएंट पर ऑल्टो के10 सीएनजी के समान ही छूट दी जा रही है, जबकि ऑटोमैटेड वेरिएंट को 21,000 रुपये तक के लाभ के साथ खरीदा जा सकता है।
सीएनजी वेरिएंट पर कितनी छूट
मारुति सिलेरियो भी दिसंबर में बड़े डिस्काउंट के साथ पेश की जा रही है। इस हैचबैक पर अधिकतम छूट 45,100 रुपये मिल सकती है, यदि आप सीएनजी वेरिएंट खरीदते हैं तो। जहां मैनुअल वेरिएंट पर 36,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है, वहीं सेलेरियो के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 21,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
मारुति वैगनआर और ऑल्टो 800
दिलचस्प बात यह है कि मारुति वैगनआर और ऑल्टो 800 पर भी 42,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस महीने स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर सब-कॉम्पैक्ट सेडान पर 32,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि कंपनी जनवरी 2023 से सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बना रही है। इस बीच कंपनी ने कहा कि नवंबर के दौरान इसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख यूनिट हो गई। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 1.39 लाख यूनिट की बिक्री की थी। मारुति की कुल घरेलू बिक्री नवंबर 2021 में 1.17 लाख इकाइयों के मुकाबले 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1.39 लाख इकाई हो गई। कंपनी ने कहा कि नवंबर की कुल बिक्री में 135,055 इकाइयों की घरेलू बिक्री, 4,251 इकाइयों की बिक्री अन्य मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को रही, जबकि 19,738 इकाइयों का एक्सपोर्ट रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications