झटका : प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों का उत्पादन सितंबर में 5 फीसदी घटा

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के उत्पादन में बीते महीने सितंबर में पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के उत्पादन के सूचकांक के अनुसार, सितंबर में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई जबकि अगस्त में मामूली 0.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। सालाना आधार पर देखें तो पिछले साल सितंबर में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि की दर 4.3 फीसदी थी।

Eight Core Industries

ये 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र

आठ प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक के अनुसार, उर्वरक को छोड़कर बाकी सभी सात उद्योगों के उत्पादन में सितंबर के दौरान गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल मदों के भार में 40.27 फीसदी योगदान प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों का होता है।

इन 7 उद्योगों में गिरावट दर्ज हुुई

-सितंबर में आठ उद्योगों में से सात में गिरावट दर्ज की गई। कोयला क्षेत्र 20.5 फीसदी लुढ़का। पहली छमाही में इसमें 3.5 फीसदी गिरावट रही।

-कच्चे तेल का उत्पादन 5.4 फीसदी घट गया। पहली छमाही में इसमें छह फीसदी गिरावट रही।
-प्राकृतिक गैस उत्पादन 4.9 फीसदी घटा। पहली छमाही में इसमें दो फीसदी गिरावट रही।
-पेट्रोलियम रिफायनरी उत्पादन 6.7 फीसदी कम हुआ। पहली छमाही में इसमें दो फीसदी गिरावट रही।
-स्टील उत्पादन 0.3 फीसदी कम रहा। पहली छमाही में इसमें 8.5 फीसदी का उछाल रहा।
-सीमेंट उत्पादन 2.1 फीसदी कम हुआ। पहली छमाही में इसमें 0.7 फीसदी तेजी रही।
-बिजली उत्पादन 3.7 फीसदी कम हो गया। पहली छमाही में इसमें 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

इसमें रही बढ़त

-उर्वरक उत्पादन में इस दौरान 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी रही। पहली छमाही में इसमें 1.1 फीसदी का उछाल रहा।

यह भी पढ़ें : आरबीआई : कहीं आपका 500 रु का नोट नकली तो नहीं, चल रहा पाक का खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+