अगर आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर जरूर पढ़ें। त्योहारी सीजन से पहले यानी होली से पहले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। होली के मौके पर घर या फिर कार खरीदने वाले लोगों के लिए डबल खुशी है।
नई दिल्ली, मार्च 2। अगर आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर जरूर पढ़ें। त्योहारी सीजन से पहले यानी होली से पहले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। होली के मौके पर घर या फिर कार खरीदने वाले लोगों के लिए डबल खुशी है। घर खरीदारों को त्योहार पर बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा धमाकेदार ऑफर दिया है। इस त्योहारी सीजन में बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने होम लोन की दरों में 0.25 फीसदी तक की रियायत देने घोषणा की है।

31 मार्च तक के लिए ऑफर
तो अगर आप इस होली घर या फिर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि बैंक 31 मार्च 2022 तक होम लोन और व्हीकल लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फेस्टिवल के चलते प्रोसेसिंग फीस माफी को 31 मार्च तक लागू किया गया है। यानी इस दौरान होम लोन और व्हीकल लोन पर ग्राहकों को प्रोसेसिंग फी नहीं देनी पड़ेगी। मौका : जानिए इस गिरावट में Mutual Funds कौन से सस्ते शेयर खरीद रहे
होम-कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ
बता दें कि प्रोसेसिंग फीस माफ कर देनें से होम लोन और कार लेने लेने वालों में उत्साह बढ़ेगा। बैंक होम लोन 6.50% तक का ब्याज दे रहा है जबकि कार लोन पर 6.85 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। वर्तमान में बैंक होम लोन और कार लोन पर लोन अमाउंट का 0.25 फीसदी प्रोसेसिंग फीस ले रहा है।
यहां मिलेगी पूरी जानकारी
अगर आप लोन लेने में दिलचस्पी दिखा रहे है तो इसके अलावा लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 8010968305 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके साथ ही आप एसएमएस के जरिए भी होम लोन के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसएमएस में लिखना होगा और इसे 7669300024 नंबर पर भेजना होगा। इसके साथ ही व्हीकल लोन के लिए आपको एसएमएस में लिखना होगा और इसे इस नंबर 7669300024 पर भेजना होगा।
इन बैंकों ने दिया ये तोहफा
दूसरी तरफ एसबीआई, एचडीएफसी बैंक के बाद अब केनरा बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को खुशखबरी दी है। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने अलग-अलग टाइम पीरियड वाली फिक्स डिपाजिट पर 0.25 प्रतिशत तक ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। केनरा बैंक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि नई दरें 1 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं। इसमें कहा गया कि एक साल की अवधि के लिए एफडी की ब्याज दर को बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया गया है। एक से दो साल के लिए एफडी पर इसे 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया गया है। 2-3 साल की एफडी पर अब 5.20 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा।
केनरा बैंक की तरफ से 3-5 साल की जमा पर ब्याज दर 5.45 प्रतिशत कर दी गई है, जो पहले 5.25 फीसदी थी। बैंक की तरफ से कहा गया कि 5-10 साल की सावधि जमा पर अधिकतम 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर ब्याज दर को 5.5 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि सीनियर सिटीजन को सभी एफडी पर 0.50 प्रतिशत यानी आधा प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications