
Exchange of 2000 rupee note starts from today: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया है। यह फैसला आज से यानी 23 मई से लागू हो गया है। ऐसे में अगर आप अपने 2,000 रुपये के नोट बैंक में जमा या बदलना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आरबीआई के अनुसार जिसके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं, वह 30 सितंबर तक इनको या तो खर्च कर ले या बैंक से बदल और जमा कर सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि 2000 रुपये के नोट का 30 सितंबर के बाद क्या होगा।
ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प है कि लोग अपने 2000 रुपये के नोट बैंक में जमा कर दें। इसके बाद उनको जितने भी पैसों की जरूरत हो उसे एटीएम या बैंक से निकाल लें।
वहीं अगर किसी के पास 2000 रुपये के ज्यादा नोट नहीं हैं, तो वह उनको खर्च भी कर सकता है। 30 सितंबर तक इन नोटों को सामान्य तरह से चलाया जा सकता है। इससे खरीदारी सहित बिलों का पेमेंट भी किया जा सकता है।
अगर आप 2000 रुपये के अधिकतम 10 नोट बदलना चाहते हैं, तो कई बैंक यह सुविधा कैश काउंटर से सीधे दे रहे हैं। इसके लिए पर्ची भरने या पहचान के दस्तावेज नहीं मांगे जा रहे हैं।

लेकिन कुछ बैंक पहचान के दस्तावेज मांग सकते हैं। ऐसे में लोगाों को के लिए ठीक रहेगा कि वह 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए अपने पहचान के दस्तावेज साथ लेकर जाएं। इन दस्तावेजों में पैन और आधार प्रमुख हैं।
अगर आप किसी भी बैंक की शाखा से 2000 रुपये के नोट बदलना चाहते हैं तो इसकी सीमा 10 नोट तक यानी 20,000 रुपये तक है। लेकिन अगर आप अपने बैंक खाते में 2000 रुपये के नोट जमा करना चाहते हैं, तो इसकी कोई सीमा नहीं है। आपके पास जितने भी 2000 रुपये के नोट हों, उनको एक साथ जमा किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
