Cricket World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 लगभग पूरा हो चुका है और अब सिर्फ फाइनल मैच होना बकी है। इस वर्ल्ड का फाइनल में मेजबान भारत के साथ 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना होना है। हालांकि भारत ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को हराकर की थी और इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं अपने शुरू के दो मैच हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने जबरदस्त कमबैक किया और फाइनल में जगह बना ली है। इसके पहले 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप कप फाइनल में भिड़े थे, जिसमें आस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया था।
2023 वर्ल्ड कप फाइनल में जीतने वाली टीम को भी इस बार एक बड़ी धनराशि मिलने वाली है। यह वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 10 मिलियन डॉलर के प्राइज पूल के साथ आ रहा है। इसमें वर्ल्ड कप जितने वाली टीम को 4 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा। वहीं फाइनल में पहुंचने वाली रनर-अप टीम को 2 मिलियन डॉलर मिलेगा। हर ग्रुप स्टेज जीत के लिए टीम को भी पैसे मिलेंगे। आइए आपको इस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मनी डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं।

वीजेता टीम को मिलेंगे 4 मिलियन डॉलर
इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया फिर से 2023 में क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने टकराएंगे। इस दौरान जीतने वाली टीम को 4 मिलियन डॉलर की धनराशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। अभी अमेरिकी डॉलर की कीमत 83.29 रुपए की है, ऐसे में यह धनराशि 33,31,67,000 रुपए की बन जाती है।
वर्ल्ड कप फाइनल में हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 2 मिलियन डॉलर
2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत में से जो भी टीम हारेगी उसे 2 मिलियन डॉलर मिलेंगे। अगर इसे मौजूदा डॉलर की कीमत के मुकाबले रुपए से कंपेयर किया जाए तो यह धनराशि करीब 16,65,83,500 की होगी।
सेमी फाइनल हारने वाली टीम ो भी मिलेगी बड़ी रकम
इस वर्ल्ड कप में सेमी फाइनल हारने वाली 2 टीमों को 8-8 लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि दी जाएगी। वहीं ग्रुप स्टेज के बाद एलिमिनेट होने वाली 6 टीमों को 100,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि दी जाएगी। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में 15 नवंबर को भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं अगले दिन 16 नवंबर को हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार क सामना करना पड़ा था।
ग्रुप स्टेज जीत के लिए भी मिलेगा इनाम
इतना ही नहीं इस वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज जीतने वाली टीम को भी 40,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि दी जा रही है। यानी 45 मैच के हिसाब से यह धनराशि 18 लाख अमेरिकी डॉलर की है।
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही कई मीडिया एजेंसी ने इसे भारत की अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त फायदा पहुंचाने वाला बताया था। उनके लगाए गए अनुमान के अनुसार 45 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ से भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को 22000 करोड़ रुपए का फायदा मिलने की बात भी कही गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
