नयी दिल्ली। प्राइवेट बैंक से लोन लेने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। कई प्राइवेट बैंकों ने अगले तीन महीनों के लिए टर्म लोन की ईएमआई के भुगतान को टालने का ऐलान किया है। उन्होंने आरबीआई के निर्देश का पालन किया है। आरबीआई ने सभी लेने वाली फर्मों से लोन ईएमआई में 3 महीने की मोहलत देने को कहा था। केंद्रीय बैंक ने कोरोनावायरस और उसके कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए यह अपील की थी। आरबीआई की इस अपील पर अमल करते हुए कई सरकारी बैंक पहले ही 3 महीनों की ईएमआई के लिए मोहलत देने की घोषणा कर चुके हैं। इससे लॉकडाउन के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। आरबीआई ने जून 2020 तक बैंकों को अगले तीन महीनों के लिए वर्किंग कैपिटल पर ब्याज की अदायगी की मोहलत देने की भी अनुमति दी है।
इन प्राइवेट बैंकों ने दी राहत
सरकारी बैंकों के बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को लोन ईएमआई में मोहलत देने का ऐलान किया है। एचडीएफसी बैंक के वे ग्राहक जिन्होंने 1 मार्च 2020 से पहले कोई भी रिटेल लोन लिया है बैंक की इस सुविधा का लाभ उठाने के पात्र हैं। सभी कृषि ऋण (किसान गोल्ड कार्ड) और बैंक की सतत आजीविका पहल के तहत आने वाले माइक्रोफाइनेंस ग्राहकों को भी मोहलत गयी है। सभी कॉर्पोरेट और एसएमई ग्राहकों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मगर बैंक ने ये भी साफ किया है इन तीन महीनों के लिए ब्याज का भुगतान करना होगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने भी किया ऐलान
आईसीआईसीआई बैंक ने ट्वीट करके कहा है कि आरबीआई के कोरोनावायरस पर राहत पैकेज की तर्ज पर बैंक ने अपने ग्राहकों को लोन और क्रेडिट सुविधाओं का भुगतान करने या 31 मई 2020 तक मोहलत की सुविधा दी है। बैंक के ग्राहक चाहें तो ईएमआई दे भी सकते हैं। जो ग्राहक छूट का विकल्प चुनना चाहते हैं तो उनके लिए बैंक ने http://icicibank.com पर लॉग इन करने को कहा है। आप यहां लॉग इन करके आगे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मगर एचडीएफसी बैंक की तरह आईसीआईसीआई बैंक ने भी साफ कहा है कि मूल राशि पर इस अवधि का ब्याज देना होगा।
कई सरकारी बैंक दे चुके राहत
जिन सरकारी बैंकों ने ईएमआई पर राहत दी है उनमें पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक शामिल हैं। यूको बैंक के ग्राहक अपनी अगली ईएमआई जून में चुका सकते हैं। आरबीआई ने घोषणा की थी कि खुदरा, फसल और कार्यशील पूंजी भुगतान सहित सभी टर्म लोन तीन महीने के लिए टाल दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
