नई दिल्ली, जून 1। इस समय शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तरों पर है। पिछले साल मार्च महीने के आखिरी दिनों में कई सालों के निचले स्तर तक गिरने के बाद शेयर बाजार ने ऊपर चढ़ना शुरू किया था। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने पीछे मुढ़ कर नहीं देखा और ये दोनों इंडेक्स नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। देखा जाए तो बीता करीब एक-सवा साल शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रहा है और यहां अभी भी तेजी बरकरार है। इस दौरान ढेर सारे शेयरों ने भी खूब छलांग लगाई और निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया। कई शेयरों ने 800-900 फीसदी तक रिटर्न दिया। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने बीते एक साल में निवेशकों को 800 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इस शेयर का नाम है प्रिंस पाइप्स।
कराया जम कर मुनाफा
एक साल पहले 1 जून 2020 को प्रिंस पाइप्स का शेयर 84.8 रु पर था, जबकि आज 1 जून 2021 को दोपहर के कारोबार में यह 714.35 रु पर है। यानी पूरे एक साल में देखें तो इस शेयर 742.4 फीसदी का रिटर्न दिया। अगर किसी ने 1 लाख रु के शेयर खरीदे होते उसकी निवेश राशि 8.42 लाख रु से अधिक हो गयी होती। पर निवेशकों के पास इससे भी अधिक मुनाफा कमाने का मौका था।
छुआ 52 हफ्तों का शिखर
प्रिंस पाइप्स के शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते पहले 24 मई 2021 को ही 794.85 रु का 52 हफ्तों का शिखर छुआ है। अगर 84.8 रु से 794.85 रु तक का मुनाफा देखें तो यह 837.32 फीसदी रहा है। यानी किसी निवेशक के 1 लाख रु 9.37 लाख रु हो गए होते। इस शेयर में आगे भी कमाई का मौका है। ये शेयर आने वाले समय में और ऊपर जा सकता है।
कितनी करा सकता है कमाई
एक रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस पाइप्स का शेयर आने वाले समय में 894 रु तक जा सकता है। यानी अगर मौजूदा रेट से देखें तो यह प्रति शेयर करीब 180 रु की कमाई कराएगा। प्रतिशत में देखें तो इससे आपको 25 फीसदी और रिटर्न मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसलिए निवेश से पहले सावधान रहें।
6 महीनों में तगड़ा रिटर्न
प्रिंस पाइप्स का शेयर इस समय करीब 714 रु पर है। 6 महीने पहले ये शेयर 264.8 रु पर था। यानी इस शेयर की कीमत 449.2 रु बढ़ी है। इस शेयर ने निवेशकों को 6 महीनों में प्रति शेयर 449.2 रु की कमाई कराई है। प्रतिशत में देखें तो तीन महीनों में निवेशकों को प्रति शेयर करीब 169.6 का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 1 लाख रु के शेयर हो तो उसकी निवेश राशि 3.69 लाख रु हो गयी होगी।
3 महीनों में शानदार मुनाफा
प्रिंस का शेयर तीन महीने पहले 401.2 रु पर था। यानी इस शेयर की कीमत करीब 313 रु बढ़ी है। इस शेयर ने निवेशकों को तीन महीनों में प्रति शेयर 313 रु की कमाई कराई। प्रतिशत में देखें तो तीन महीनों में निवेशकों को प्रति शेयर करीब 78 का रिटर्न दिया।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications