PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (पीएमआईएस) के लिए दूसरे राउंड के आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। पहले इस स्कीम की लास्ट अप्लाई डेट 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। यह स्कीम छात्रों और नए प्रोफेशनल्स को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देती है।
इस स्कीम के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अब बढ़ाकर 15 अप्रैल 2025 कर दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित पीएमआईएस का उद्देश्य युवाओं के करियर से जुड़े भविष्य के लिए नई स्किल्स को डेवलोप करना है। इंटर्न भारत के टॉप 500 कंपनियों में काम करेंगे तो वह अलग-अलग इंडस्ट्री के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे और अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ा पाएंगे।

सरकार देती है 6000 रुपये
पीएमआईएस के तहत इंटर्न को हर महीने 5000 रुपये मिलते हैं। कंपनियां परफार्मेंस के आधार पर 500 रुपये का योगदान देती हैं, जबकि सरकार इंटर्न के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे 4500 रुपये ट्रांसफर करती है। इसके अलावा, इंरोलमेंट के समय 6000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा इस स्कीम के तहत इंटर्न को हर महीने 5000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
आवेदन के लिए आपकी उम्र 21 से 24 साल तक होनी चाहिए। साथ ही आप भारतीय नागरिक होने चाहिए। इसके अलाव फुल टाइम एंप्लॉयमेंट में नहीं होना चाहिए या पूर्णकालिक शिक्षा कार्यक्रमों में नामांकित नहीं होना चाहिए। योग्य शैक्षणिक योग्यताओं में एसएससी, एचएससी, आईटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए या बीफार्मा जैसी स्नातक डिग्री शामिल हैं।
1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी शॉर्टलिस्टिंग
जिन लोगों ने लास्ट तारीख तक आवेदन कर दिया है तो उनके लिए शॉर्टलिस्टिंग 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इन उम्मीदवारों को अपनी सेलेक्शन प्रोसेस के बाद के राउंड के बारे में अपडेट के लिए अपने मोबाइल डिवाइस और ईमेल पर नजर रखनी चाहिए।
यह योजना न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करती है, बल्कि प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से बेहतर करियर के अवसरों के लिए तैयार भी करती है। जो लोग पहले आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास अब इस अवसर का फायदा उठाने के लिए अप्रैल के मध्य तक का समय है।
कैसे करें प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए अप्लाई?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर जाएं। फिर Register Now या Youth Registration पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरकर सबमिट करें।
- फिर नया पासवर्ड बनाएं और Confirm करें।
- इसके बाद शैक्षिक योग्यता, बैंक खाते की जानकारी को भरें।
- इसके बाद लॉगिन करते ही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के आवेदन का डैशबोर्ड खुलेगा। इसमें आपको अपनी प्रोफाइल पूरी करके e-kyc करना होगा।
- फिर आपको ओटीटी पर क्लिक करके आधार नबंर लिखें और ओटीटी पर क्लिक करें। इसके बाद ओटीटी नंबर को फिल करें।
- ऐसे आपको वेरिफाई एंड प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
- फिर Internship Opportunity पर क्लिक करें।
- इसमें आप अधिकतम 5 इंटर्नशिप योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अब Apply for Internship पर क्लिक करें और जिस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना है, उस पर क्लिक करें।
- फिर पूछे गए सवालों के जवाब दें और अप्लाई पर क्लिक कर दें।
- Self Declaration को चेक करके सबमिट कर दें।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications